Muzaffarnagar News: डा शमीम मलिक बने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संगठन मंत्री
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए डॉ शमीम मलिक को बनाया गया
भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संगठन मंत्री नियुक्ति पत्र डॉ सत्येंद्र सिंह प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश और प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डा इमरान राव, जिला अध्यक्ष डा सीराज ताजवर, भारतीय किसान यूनियन के पूर्व महानगर अध्यक्ष भाई शाहिद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष हांजी आफताब, डॉ रेहान, मंडल अध्यक्ष सहारनपुर डा अकील जिला सचिव डा शहजाद राना जिला महासचिव हकीम नौशाद युवा जिला उपाध्यक्ष डा नदीम त्यागी युवा जिला सचिव डॉ सुनील शर्मा नगर अध्यक्ष ने डॉ शमीम को उनके आवास महात्मा कॉलोनी गेट नंबर २ मिमलाना रोड पर एक मीटिंग के दौरान सौंपा।
इस मौके पर डॉ शमीम मलिक ने सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे इस लायक समझा है तो मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं संगठन की आकांक्षाओं के अनुरूप भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ठ मैं रहकर प्रकोष्ठ और भारतीय किसान यूनियन को मजबूती प्रदान करने का काम करूंगा
उन्होंने कहा कि संगठन की परिभाषा एकता इत्तेफाक इत्तेहाद ताकत और आपस में सुख-दुख बांटने का नाम है डॉ सत्येंद्र सिंह प्रदेश महासचिव ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि जब सभी पदाधिकारी अपने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तभी चिकित्सा प्रकोष्ठ और भारतीय किसान यूनियन के हाथ और अधिक मजबूत होंगे।
बहुत ही नामवर शख्सियत डॉ जमील अहमद साहब-गुफरान डॉ फुरकान मलिक मुजफ्फरनगर के मशहूर शायर डॉ तनवीर गौहर डॉ शमून मलिक साहब मास्टर सलीम अहमद बीडीसी मेंबर वसीम अख्तर इमरान मलिक हाजी ’शाहनवाज शमीम अब्बासी सेफ मलिक जैद मलिक मोहम्मद मुस्तफा शमीम अहमद कसार आदि मौजूद रहे।

