Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पालिका अध्यक्ष के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था का प्रभावी निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के द्वारा प्रातः ६ः३० बजे से १०ः०० बजे तक शहर की सफाई व्यवस्था का प्रभावी निरीक्षण किया गया।सबसे पहले पालिका द्वारा शामली रोड पर अधिकृत किए गए पेट्रोल पंप पर अपने सामने कूड़ा गाड़ियों में डीजल आपूर्ति कराते हुए कंप्यूटराइज पर्ची का अवलोकन किया गया

मौके पर मौजूद कूड़ा वाहन चालको को अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि वह अपनी गाड़ियों में ६ः४५ बजे तक तेल भरवाते हुए नगरीय कूड़ा निस्तारण स्थलों पर पहुंचे

प्रातः ७ः०० बजे के बाद किसी भी ड्राइवर को डीजल आपूर्ति की कार्यवाही नहीं की जाएगी। यही निर्देश अध्यक्ष द्वारा पेट्रोल पंप प्रबंधक को भी दिए गए की वह प्रातः ७ः०० बजे के बाद अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में लाए बगैर किसी भी कूड़ा वाहनों में डीजल आपूर्ति ना करें

तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा नगर की मुख्य सड़कों का सफाई के दृष्टिकोण से निरीक्षण करते हुए अस्पताल के सामने कूड़ा कूड़ा डलाव घर को अपने प्रभावी पर्यवेक्षण में बुल्ल मशीन में भरवाया गया।

पिछले तीन महीने की अवधि में परिवर्तित किए गए तीन पेट्रोल पंप डीजल आपूर्ति के अंतर का हिसाब भी अध्यक्ष द्वारा आए अंतर के संबंध में रिपोर्ट देने हेतु मौके पर मौजूद स्टोर लिपिक को दिए गए। उनके द्वारा मौखिक रूप से अवगत कराया गया कि गत १५ दिवस में हिसाब लगाया जाए तो प्रतिदिन डीजल आपूर्ति मैं काफी कमी आई है।

जबकि ४ वाहन जिसमें दो बुल लोडर एवं एक हुक लोडर तथा १ रोबोट गाड़ी भी कूड़ा सफाई में अतिरिक्त रूप से बढ़ाई गई हैं। अध्यक्ष द्वारा कंपलीट ३ माह का कंपैरेटिव चार्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष के साथ निरीक्षण में अरविंद धनगर, सलीम अंसारी सभासद गण के अलावा स्टोर लिपिक संदीप यादव, अवनीश कुमार, राजेश कुमार तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे

 

मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर का वार्षिकोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन,पूजन एवं सुन्दर काण्ड के पाठ के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकडो श्रृद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 19 =