Muzaffarnagar News: बिजली कर्मचारियो ने ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जेई मारपीट प्रकरण में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। उल्लेखनीय है कि मंगलराम जू०ई० २० नवम्बर को ३३के०वी० उपकेन्द्र मिमलाना रोड पर अपनी डयूटी पर उपस्थित थे।
युवक निवासी न्याजूपुरा, मु०नगर के परिसर में एक व्यक्ति द्वारा उक्त परिसर में चोरी की सूचना दिये जाने पर मंगलराम जू०ई० उक्त परिसर में पहुंचे। वे अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्युत भार एवं विद्युत चोरी की जांच की एवं उपभोक्ता को उनके कनैक्शन पर अतिरिक्त भार स्वीकृत कराने हेतु कहा, इससे क्षुब्ध होकर परिसर के स्वामी सहित कई व्यक्तियों ने मंगलराम जू०इं० के साथ मारपीट करके जान से मारने की कोशिश की एवं जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।
विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की। इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट मंगलराम द्वारा थाना कोतवाली मु०नगर में एफ०आई०आर० के द्वारा दर्ज करा दी गयी थी। अभियुक्तो के विरूद्ध अभी तक कोई गिरफ्तारी आदि की कार्यवाही की गयी प्रतीत नहीं होती है।
उपरोक्त अभियुक्त विभिन्न माध्यमों से मंगलराम को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना से मंगलराम एवं अन्य सभी जू०इं० भयभीत हैं तथा इस प्रकार की घटनाओं के फलस्वरूप अपने कार्यों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
न्यायहित में संगठन अपेक्षा करता है कि आप अपने स्तर से उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध जांच कराकर उनकी गिरफ्तारी कराने की कृपा करे जिससे सभी जू०इं० एवं अन्य कर्मचारी निर्भय होकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन उचित प्रकार कर सके एवं शान्ति कायम रह सके।

