Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने आंखों के निशुल्क कैंप का उद्घाटन किया

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा श्री सूरजमल सुशीला जैन धर्मार्थ ट्रस्ट एवं वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर के सौजन्य से स्वर्गीय अनीता तायल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पति राम कुमार तायल द्वारा लगाए गए आंखों के निशुल्क कैंप का उद्घाटन किया।

वरदान पहुंच कर सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष ने स्वर्गीय अनीता तायल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया कैंप में भारी संख्या में मरीजों ने आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कराया शिविर में आने वाले सभी रोगियों की जांच की गई ऑपरेशन जांच लेंस एवं दवाइयां बिल्कुल निशुल्क थी इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय अनीता तायल जी ने अपने अपने जीवन में बहुत अच्छे-अच्छे कार्य किए थे मैं निजी रूप से भी उन्हें बहुत करीब से जानती थी

वह समाज सेवा में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी यही वजह है उनकी मृत्यु के बाद भी उनके नाम से इस तरह के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संरक्षक पूर्व विधायक डॉ सुरेश संगल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोयल, सचिव शिवचरण दास गर्ग, राम कुमार तायल, कृष्ण कुमार तायल, अजय अग्रवाल, नीरज कुमार गुप्ता, पवन कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।

बाद में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा गांधी वाटिका का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वाटिका प्रभारी तनवीर आलम को निर्देश दिए गए वाटिका में जो भी लाइट खराब है उसे तुरंत ठीक कराएं एवं पेड़ों की ड्रेसिंग कराने के निर्देश दिए गए वाटिका में स्थित चिल्ड्रन पार्क में जाकर पालिका अध्यक्ष ने झूले एवं व्यायाम करने की मशीनों का निरीक्षण किया गया 

वाटिका प्रभारी को निर्देश दिए गए सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखें क्योंकि यह पार्क शहर का हृदय स्थल है यहां पर सुबह शाम हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं घूमने आती हैं इस अवसर पर वाटिका प्रभारी तनवीर आलम लिपिक दुष्यंत सिंह स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21407 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + seventeen =