Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बसपा व कांग्रेस को छोड़कर सपा की सदस्यता ली

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में वार्ड ६ से जिला पंचायत सदस्य डॉ इमरान अंसारी व उनके साथ कई गांव के प्रधानों ने बसपा व कांग्रेस को छोड़कर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में सपा में आस्था जताते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिला पंचायत सदस्य वार्ड ६ डॉ इमरान अंसारी,ग्राम बिलासपुर के पूर्व प्रधान अफजाल,ग्राम निराना प्रधान अयूब अंसारी,बुनकर मजदूर समिति के मंडल प्रभारी यामीन अंसारी, ग्राम बिहारी से बीडीसी विजय कुमार ने अपनेअनेक समर्थकों सहित सपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख विनय पाल के प्रयास से सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के समक्ष सपा में शामिल होने की घोषणा की। जिनको सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि किसान,मजदूर, नौजवान का उत्पीड़न करने वाली तथा महंगाई बढ़ाने,रोजगार खत्म करने में रिकॉर्ड बनाने वाली भाजपा सरकार से केवल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकर्ता ही मुकाबला कर सकते हैं। प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य डॉ इमरान अंसारी ने कहा कि जन जन की पुकार प्रदेश में सपा सरकार बनवाने की है इसलिए राजनीतिक लोगों की सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी बन गई है।

उन्होंने कहा कि यूपी की तरक्की व सौहार्द के माहौल के लिए सपा सरकार ही एकमात्र विकल्प है। मीटिंग में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख विनय पाल, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा विधानसभा अध्यक्ष सदर गयूर चौधरी,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा की सदस्यता लेने वाले जिला पंचायत सदस्य डॉ इमरान अंसारी के साथ ठेकेदार शहजाद अब्बासी,चौधरी मनसब,चौधरी मुशर्रफ,यासीन उर्फ लाल्ला,महाराज सैफी,हाजी लतीफ अंसारी,सादिक अंसारी,चौधरी हारून, वसीम अंसारी सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23158 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =