Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पूर्व सैनिक करेंगे विरोध, विवादास्पद मार्ग पुनः शहीद बचन सिंह मार्ग घोषित किया जाए

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)देश की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहूति देने वाले कारगिल वीर लांस नायक बचन सिंह की पुण्यतिथि 13 जून को है। उस दिन वीर बलिदानी बचन सिंह की प्रतिमा स्थल पर हवन व श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टल सुरेश चन्द त्यागी ने बताया कि आगामी 13 जून को पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जनपद मे आ रहे हैं। और उस दिन पूर्व सैनिक एक शान्ति मार्च का आयोजन करेंगे। जिसके पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

राष्ट्रपति को सम्बोधित इस ज्ञापन मे वीर बलिदानी शहीद बचन सिंह की विरांगना श्रीमति कामेश बाला व उनके पुत्र हेमन्त कुमार मांग करेंगे के विवादास्पद मार्ग पुनः शहीद बचन सिंह मार्ग घोषित किया जाए। और इस मार्ग पर हाल ही मे लगाए गए बोर्डो को तत्काल हटाया जाए।

सोल्जर्स बोर्ड मे आयोजित प्रेसवार्ता मे शहीद बचन सिंह के पुत्र हेमन्त कुमार ने कहा कि 13 जून को उनके पिता की पुण्यतिथि के उपरान्त यदि शासन-प्रशासन ने कोई अपेक्षित कार्यवाही नही कि तो पूर्व सैनिक तरीके से इसका विरोध करेंगे। उन्होने कहा कि गुरू नानक देव हमारे भी पुज्य हैं। और शहीद के परिवार का मामला कोई पैतृक सम्पत्ति नही है।

जिसका बटवारा किया जा सके। पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान भी इस प्रकरण से अवगत हैं। और उन्होने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से वार्ता कर इसे सुलझाने की बात कही है।

पत्रकार वार्ता मे कर्नल तेजेन्द्रपाल त्यागी, सुरेश चन्द त्यागी,जिलाध्यक्ष अशोक कुमार,मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महामंत्री परमेन्द्र राठी, ब्रजपाल सिंह, सुनील कुमार, डा.धर्मपाल त्यागी, जय प्रकाश त्यागी, जय चन्द, ब्रजवीर सिंह, राजकुमार आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =