Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कलांगन सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीपावली के शुभ अवसर पर कला गुरु डॉ० प्रकाश चंद्र बरुआ जी की स्मृति में कलांगन सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्य कला प्रकाश २०२२ प्रदर्शनी का आयोजन डी० ए० वी० इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सभागार में २० अक्टूबर २०२२ को किया गया ।इस प्रदर्शनी में अंतर्जनपदीय लगभग २०० कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० एम० के० बंसल जी ने कलाकारों की न केवल सराहना की वरन कुछ विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की । उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न माध्यमों में किया गया कार्य मर्मस्पर्शी है। कुछ कलाकृतियां तो इतनी उत्कृष्ट हैं कि दिल्ली की कला दीर्घाओ का स्मरण होने लगता है । डॉ० गिरीश मोहन सिंघल जी ने प्रदर्शनी को उच्च स्तरीय बताते हुए कलाकारों की अत्यधिक प्रशंसा की ।

कलांगन की अध्यक्षा ९० वर्षीया सुश्री शांति शर्मा जी ने सभी कलाकारों को आशीर्वाद दिया कि वे जीवन में उच्च कोटि के कलाकार बने । कलांगन की सचिव डॉ० रीता मोहन ने कहा कि कलाकारों के कार्य को देखकर लगता है कि जनपद कला क्रांति की ओर बढ़ रहा है ।कलांगन के निदेशक एवं इस प्रदर्शनी के मुख्य प्रेरणा स्रोत डॉ० महावीर सिंह जी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां के कलाकार अपने चित्रों की प्रदर्शनी दिल्ली की प्रतिष्ठित कला दीर्घाओं में प्रदर्शित करेंगे । दीपावली के पर्व पर यह प्रदर्शनी जहां अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है

वही शैक्षिक जगत में कला के बढ़ते महत्व को भी प्रदर्शित करती है । प्रदर्शनी में श्री सुनील कुमार ,कु० सीमा त्यागी ,अनमोल सोनी ,सागर कल्याण ,मानसी नामदेव ,अंजलि सैनी ,सचिन कुमार ,कु० हिना सैफी ,कु० लायबा नूर के कार्य की विशेष प्रशंसा हुई ।

प्रदर्शनी के आयोजन में प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा जी का सहयोग स्तुत्य रहा ।डॉ० राजबल सैनी , डॉ० अनिल सैनी ,श्री सुनील कुमार ,श्री कीरत पाल सिंह , श्री हरवीर सिंह , डॉ० रजनीश गौतम ,डॉ० वेदपाल सिंह, प्रो० रीना शर्मा ,प्रो० कनीज हुसैन आदि के विशेष सहयोग से ही प्रदर्शनी का आयोजन भव्य बन सका । प्रदर्शनी कल भी १ बजे से सायं ५ बजे तक खुली रहेगी जिसके लोए आप सादर आमंत्रित है ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 12 =