Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दुकान में लगी आग से मचा हड़कम्प, पीड़ित व्यापारी की मदद की गुहार

मुजफ्फरनगर/खतौली।(Muzaffarnagar News)  दिन निकलते ही एक किराना की दुकान में आग लग गई. आग लग जाने से जहां आस -पास के रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया, तो वहीं स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची जहां कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया

लेकिन यहां व्यापारी का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया और उसे भारी नुकसान होना बताया जा रहा है, उधर किराना व्यापारी की दुकान में आग लग जाने की सूचना मिलते ही व्यापार जगत में भी हड़कंप मच गया और यहां मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने सरकार से पीड़ित व्यापारी की मदद की गुहार लगाई है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मु० नगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र के जानसठ चौराहे नवीन पुलिस चेकपोस्ट के निकट का है जहां आज एक किर्याना की दुकान में दिन निकलते ही शार्ट शर्किट से अचानक आग लग गई।

दिन निकलते ही कस्बे में आग लगता देख जहां आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया तो वही आनन-फानन में ही लोग आग बुझाने को मौके की ओर दौड़ पड़े आग बुझता न देख उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी । जिसके चलते कस्बे में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत ही फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे जहां घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किराना की दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया

लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। यहां पीड़ित व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि आग से सभी खाद्यान्न सामग्री सहित नुकसान हुआ है. उधर कस्बे में व्यापारी की दुकान में आग लग जाने की सूचना मिलते ही व्यापार जगत से जुड़े व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे जहां व्यापारी नेताओं ने पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =