Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 2013 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राणा, नूर सलीम व मौलाना जमील कोर्ट में हुए पेश

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News कवाल कांड के बाद २०१३ में भड़काऊ भाषण देंने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राणा, नूर सलीम व मौलाना जमील कोर्ट में पेश हुए। मामले में अब विचार के लिए १३ सितंबर की तारीख लगाई गई है।

गत २०१३ में कवाल कांड के बाद खालापार में शहीद चौक पर एक पंचायत में भड़काऊ भाषण देने के मामले में आज पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक नूर सलीम व पूर्व विधायक मौलाना जमील, पूर्व सभासद असद जमा सहित आठ आरोपी विशेष अदालत में पेश हुए।

आरोपियों के वकीलों ने चार्ज लगने को लेकर बहस की। अदालत के ज़ज़ गोपाल उपाध्याय ने अगली सुनवाई के लिए १३ सितंबर नियत की है। आरोपियों की ओर से वकील चन्द्रवीर सिंह, फ़िरोज़ राना, नकली त्यागी ने बहस की। जबकि असद जमा ने अपनी तरफ से खुद बहस की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 9 =