Muzaffarnagar News: थाना चरथावल पुलिस द्वारा शातिर सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार
Muzaffarnagar News:चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा गैंगस्टर अभियोग में वांछित ०४ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में नसीम पुत्र घसीटा निवासी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर (टॉप-१० एवं हिस्ट्रीशीटर), फराकत पुत्र बलेदीन, मुजफ्फरनगर, रिफाकत पुत्र बलेदीन, इस्तकार पुत्र फराकत निवासी निवासी ग्राम कुल्हैडी थाना चरथावल को गिरफ्तार किया।
जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर (अभियुक्त इस्तकार के कब्जे से) बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त नसीम उपरोक्त थाना चरथावल का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसपर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में गौकशी, लूट, गैंगस्टर, गुण्डा अधिनियम जैसी धाराओं में २१ अभियोग दर्ज है।
लगाने पड़ रहे है चक्कर
जानसठ। सुबह सवेरे से ही महिलाऐ मासूम बच्चे व बुजुर्गों की आधार कार्ड बनवाने के लिए लम्बी कतार लग जाती है। जबकि इस ओर आला अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है जिससे नागरिकों को इस समस्या से निजात मिल सके और आसानी के साथ उनके आधार कार्ड बन सके। जानसठ नगर में चार जगह आधार कार्ड सेंटर होने के बावजूद भी मात्र दो ही जगह पर बनवाए जा रहे हैं आधार कार्ड
जिसके चलते आधार कार्ड बनवाने के लिए आम जनता हो रही है परेशान। यदि ऐसा न हो तो नागरिकों को राहत मिल जायेगी। जानसठ पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने कि मशीन होने के बावजूद भी नहीं बनाए जा रहे हैं आधार कार्ड जानसठ बीआरसी व पंजाब नेशनल बैंक में ही बनवाए जा रहे आधार कार्ड। इस ओर आला अधिकारियों को ध्यान देना चिहए और आम नागरिकों को समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फरनगर । नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा खाटू श्याम के भजनों से भक्तजनों को आनंद विभोर किया गया।
नई मंडी स्थित रामलीला मैदान में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के तत्वाधान में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित भजन संध्या में भजन सम्राट विवेक शर्मा कोलकाता वालों द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजनों का अमृत प्रवाह किया गया।
भजन संध्या में भाजपा जिला प्रभारी सतेंदर सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कसल, जिला मंत्री सचिन सिंघल एवं अचिन्त मित्तल द्वारा पूजन कर शुभारंभ कराया गया। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के सभी सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया।

