Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बालिका छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरित की

 खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब खतौली ने बालिकाओं के कल्याण योजना के अंतर्गत कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज की बालिका छात्राओं को निशुल्क साइकिल उपहार स्वरूप महावीरा टायर एजेंसी पर वितरित की। कार्यक्रम संयोजन दीपक जैन भैंसी वाले तथा गौरव जैन सराफ ने किया। इसी के साथ रोटरी सत्र समापन समारोह इंदिरा मूर्ति रोटरी भवन में आयोजित किया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ संजय गुप्ता ने की। संचालन सचिव डॉ रजत अग्रवाल ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी  मंडल अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश कुमार शर्मा जी को मुख्य अतिथि बनने का गौरव प्राप्त हुआ। समारोह शुभारंभ रोटरी गीत तथा राष्ट्रगान से हुआ। अतिथियों का सम्मान किया गया।   इस महनीय अवसर पर मंडल अध्यक्ष महोदय दिनेश शर्मा जी ने बताया रोटरी क्लब खतौली द्वारा बालिकाओं को साइकिल भेंट करना सराहनीय प्रयास हैं। दूरस्थ स्थानों से शिक्षा के लिए खतौली आने वाली छात्राओं को इससे लाभ मिलेगा तथा समय की बचत होगी।
छात्राये मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन करें। इसी के साथ रोटरी सत्र समारोह में बताया रोटरी क्लब खतौली का मंडल में विशिष्ट स्थान हैं। आपकी संस्था समाज सेवा तथा मानवता के कार्यों में सदैव अग्रणी रहती हैं। प्रत्येक माह आयोजित होने वाला नेत्र शिविर सेवा के क्षेत्र में अनूठा उदाहरण हैं। वर्ष भर आपके द्वारा आयोजित होने वाले गौ सेवा, कावड़ सेवा शिविर, तीज महोत्सव, शैक्षिक योगा व सहायता कार्य आपकी शाखा के अनूठे प्रकल्प हैं। अध्यक्ष जी व उनकी टीम प्रशंसा के पात्र हैं जिनके  सहयोग से मंडल में आपका विशिष्ट स्थान हैं।
आपकी फेलोशिप प्रशंसनीय है सभी को सहयोग के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नवीन सत्र २०२३- २४ के लिए अनिल जैन  सर्राफ को अध्यक्ष तथा अतुल जैन रोडवेज वालों को सचिव चुना गया। अंत में सभी ने सपरिवार सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में अनुराग जैन प्रधानाचार्य, अलित कुमार, अनिमेष, पंकज महलका, अकलंक, अनुपम आढती, मनोज महलका, अजय जैन, संध्या नागर, दिलीप सिंह, सुबोध, सतीश अग्रवाल, दीपक भैंसी, गौरव सराफ मुकेश महलका  हितेश सर्राफ, सुदेश सर्राफ, शिल्पी, उमेश महेश्वरी, नेहा जैन, नीरज शर्मा, विकास मोतला, सुधीर, अर्चना जैन, नमन सहित सभी रोटेरियन बंधु का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =