Muzaffarnagar News: हिन्दू महासभा के भण्डारे का हुआ शुभारंभ! भोलां की सेवा जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिन्दू महासभा व अखिल भारत हिन्दू एकता दल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भण्डारे का विधिवत शुभांरभ पुरानी तहसील मार्केट (निकट कोतवाली) में युवा विकास कश्यप समिति के कांवड सेवा शिविर में किया गया। इसी के साथ भोले के भक्तों की भी भरपूर सेवा शुरू हो गई।
वरिष्ठ हिन्दू नेता सुरेन्द्र मित्तल ने कहा कि वरिष्ठ हिन्दू नेता स्व0 पंकज गुप्ता की स्मृति में यह भण्डारा आयोजित किया जा रहा है। जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। यद्यपि युवा विकास कश्यप समिति का शिविर गत 19 जुलाई से ही शुरू है। हिन्दू महा संघ एवम् समाज सेवी टीम द्वारा इस मौके पर सेवा करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सिविल बार संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा, युवा किसान नेता गौरव टिकैत, नगरपालिका परिषद के ठेकेदार संजय गोयल, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील ग्रोवर, संजय मिश्रा व वसुन्धरा रेजीडेन्सी के निर्देशक सुमित रोहल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपने अपने विचार प्रकट कर आयोजकों का होंसला बुलन्द किया।
सुरेन्द्र मित्तल डा0 सतीश कुमार, नवीन कश्यप ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ युवा विकास कश्यप समिति के शिविर में भोलों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
शिवमय के गूंज रहे जयघोष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित नेशनल हाईवे ५८ इस वक्त शिव में होता हुआ नजर आ रहा है, आलम यह है कि पूरे नेशनल हाईवे ५८ पर शिवभक्त कांवड़ियों का रेला दूर तक दिखाई दे रहा है ।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़िये इस बार कुछ कम फोम में नजर नहीं आ रहे हैं इन दिनों शिवभक्त कावड़िए देशभक्ति से ओतप्रोत कांवड़ के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने के पश्चात मन्नत मांगी हुई कावड़ को भी लेकर आ रहे हैं। बात अगर जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की करें तो यहां जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शहर क्षेत्रों सहित नेशनल हाईवे ५८ पर भी पूरी तरह शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सेवा भाव में जुटे हुए हैं।
शिव भक्त कावड़िए जहां एक तरफ अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद भारी भरकम जल एवं कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐसी ही एक मनोहारी कावड़ से आपको हम रूबरू कराते हैं जिसमें दिल्ली स्थित इंडिया गेट रूपी एक कावड़ (इंडिया गेट बना हुआ) लेकर एक शिव भक्त कावड़िया मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे ५८ से गुजर रहा है।नेशनल हाईवे ५८ पर ही शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ स्थानीय ए टू जेड ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से भी शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ में कोल्ड ड्रिंक्स, फल ,बिस्किट ठंडे पानी आदि का वितरण किया गया।
यहां सेल्स मैनेजर रामबीर त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि २ साल के कोरोना काल के बाद अब फिर से कावड़ यात्रा देखने को मिल रही है जिसमें हम लोग भी शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में जी-जान से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग किस कारण से कावड़ नहीं ला पाते या किसी कारण से वह यह यात्रा नहीं कर सकते तो हम उन लोगों को भी कहना चाहेंगे कि वह भी यहां शिवभक्त कांवरियों की सेवा कर इसी तरह धर्म लाभ उठा सकते।।

