Muzaffarnagar News: तुलना आतंकी संगठनों से करने पर हिन्दू संगठनों ने कांग्रेस का पुतला दहन किया
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने कांग्रेस द्वारा लगातार हिंदू और हिंदुत्व व हिंदू संगठन की तुलना आतंकी संगठनों से करने पर कांग्रेस का पुतला दहन किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद राशिद अल्वी राहुल गांधी ने जिस प्रकार हिंदू, हिंदुत्व, हिंदू संगठनों के तुलना आतंकी संगठन बोको हरम आईएस आई एस से कर रहे हैं वह बहुत ही निंदनीय है
इसे हिंदू समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा राशिद अल्वी द्वारा जय श्री राम बोलने वालों को निशाचर और राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व का मतलब हत्या करने वाला बताने पर कहा कि अगर हिंदू, हिंदुत्व या हिंदू संगठन बोको हराम या आई एस आई एस की तरह होते तो भारत में भी 1947 के बाद रुके हुए मुसलमान या तो मार दिए जाते या हिंदू बना दिए जाते जैसे पाकिस्तान व बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हुआ
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदू समाज की भावना के साथ खिलवाड़ किया है अब कांग्रेस को हिंदुओं ने औकात दिखा दी है परंतु फिर भी कांग्रेस अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता नहीं छोड़ पा रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने कहा कि कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा आज सबके सामने है 70 सालों में कांग्रेस ने हिंदुओं को खत्म करने का कार्य किया जिस प्रकार कांग्रेस के नेता हिंदू विरोधी बयान दे रहे हैं वह बहुत ही निंदनीय है।
नगर अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार हिंदू विरोधी बयान बाजी कर रही है उसे कांग्रेसी अपने ताबूत में आखिरी कील भी ठोक लिया है
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीण जैन संजय गोस्वामी सोनू माहेश्वरी सुनील वर्मा प्रमोद वर्मा संजीव मलिक श्रीमती सीमा ठाकुर साहिल अरोरा संजय कुमार सरदार जाखन सिंह अंकित पाल चरण सिंह त्यागी बालमुकुंद शर्मा संजय ठाकुर रामफल त्यागी रमेश पाल राजेंद्र त्यागी योगेश त्यागी बिन्नू त्यागी बोधराज मनोज त्यागी अंकित पाल अजय त्यागी अनिल त्यागी विवेक त्यागी अंकित अंकित कश्यप राजू जयंत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

