Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हिन्दूवादी नेताओं को किया नजरबंद, ललित मोहन शर्मा ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम युवकों के कलावा बांधने पर दारूल उलूम देवबंद से फतवा लेने जाने के की घोषणा के चलते जिला पुलिस प्रशासन आज सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा।
आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। मुस्लिम युवकों के कलावा बांधने पर दारूल उलूम देवबंद से फतवा लेने जाने से रोकने के लिए पुलिस ने शिव सेना नेता मनोज सैनी, जिला प्रमुख मुकेश त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ताओं को घरों पर नजरबंद कर दिया।
बताया जाता है कि पुलिस ने कई अन्य हिन्दूवादी नेताओं को भी उनके घरो कैद कर दिया। इस हलचल के चलते पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही तथा एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते विशेष चैकिंग/तलाशी अभियान, पैदल गश्त एवं सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों, बाजारों एवं मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त की तथा चैकिंग भी की। पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन आदि पर डॉग स्कवायड के साथ चैकिंग अभियान चलाया। 
नजरबंदी से क्रांतिसेना डरने वाली नहीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुस्लिम युवकों के कलावा बाँधने पर दारुल उलूम से  फतवा मांगने जा रहे क्रांतिसेना  शिव सेना पदाधिकारियों को. पुलिस प्रशासन द्वारा उनके घरो पर नजरबंद कर दिया गया तथा कार्यलय पर भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई,  इसलिए आज देवबंद मदरसे में जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया हैं आज कार्यालय पर मौजूद क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सबका विश्वास जितने का प्रयास कर रही बीजेपी आज लवजिहाद जैसे मामलो मे भी ढुलमुल नीति अपना रही हैँ
मुस्लिम जेहादी मदरसों के सरक्षण मे लवजिहाद चला रहे हैँ, इस जिहादी साजिश ने अबतक सेकड़ो हिन्दू युवतियों कि जान लील ली हैँ. उन्होंने कहा कि लवजिहाद के मामलो में स्थानीय बीजेपी जनप्रतिनिधियों के साथ साथ भाजपा के हिन्दू संघठन भी गूंगे बन चुके है, उन्होंने कहा कि योगीराज मे लवजिहाद के खिलाफ आवाज उठाने वाले हिन्दू नेताओं कि नजरबंदी से क्रांतिसेना डरने वाली नहीं हैँ और जल्दी ही इस मामले में अगला कदम उठाने के साथ साथ भाजपा सरकार को आईना।
दिखाया जायेगा इस अवसर पर क्रांतिसेना उपाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र शर्मा, बिट्टू सीखेड़ा, आनंद प्रकाश गोयल, जिला प्रभारी सुशील राणा, पूनम चौधरी, अलोक अग्गरवाल, देवेंद्र चौहान, जितेंद्र गोस्वामी, अवनीश चौहान,    संजय आर्य, मिंटू मेहरा, ललित रुहेला, ब्रजपाल कश्यप, अमित गुप्ता, उज्जवल पंडित, संजय गोयल, प्रवीन शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, विपुल गुप्ता, रूपराम, रोहन त्यागी आदि उपस्थित थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20723 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 14 =