Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लायंस क्लब उन्नति का होली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  मेरठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में लायंस क्लब उन्नति का होली का शानदार कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ .लॉयन रेणु गुप्ता एवं नीतू गोयल के कुशल संयोजन एवं संचालन में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियां दी

मनोरंजक खेलों एवं सर प्राइस क्विज के विजेताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए.कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने अलग ही समा बांध दिया. देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया।

इसी के साथ क्लब के सभी सदस्यों द्वारा नये सदस्य के रूप में डॉ० अखिल गोयल का स्वागत किया ।इस कार्यक्रम में डि० कैबिनेट सचिव लॉ० सीए अजय अग्रवाल, जॉन चेयरमैन लॉ० अमित गर्ग ,अध्यक्ष लॉ० अतुल ऐरन ,सचिव लॉ० सीए मनीष बंसल ,कोषाध्यक्ष लॉ० अमित मित्तल ,लॉ० रीना अग्रवाल, लॉ० आलोक गुप्ता, लॉ० अनिल कंसल , लॉ० निखिल मित्तल ,लॉ० मनीष जैन, लॉ० प्रसून अग्रवाल, लॉ० अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे 

 

प्रकृति के महत्व को समझा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   किंडरगार्डन के बच्चों को प्रकृति के महत्व का समझाने के लिए उनको प्रकृति के नजदीक ले जाया गया। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने फूलों के बीच में रहकर प्रकृति को जानने का प्रयास किया तो वहीं खेलकूद के माध्यम से बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 स्कूल के कक्षा नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी के बच्चों को मौसम के बदलाव के बीच प्राकृतिक स्तर पर नये बसंत से रूबरू कराने के उद्देश्य से शनिवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर वहलना परिसर के भ्रमण पर ले जाया गया। यहां पर बच्चों को मंदिर परिसर के पार्कों का भ्रमण कराते हुए उनको प्रकृति और पर्यावरण के नजदीक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि फूलों में बनी प्राकृतिक सुगन्ध मनुष्य में एक नई स्फूर्ति, नई ताजगी और नवजीवन भरते रहते हैं। फूलों के बीच पहुँचकर मनुष्य की निराशा भी एक उत्साह के रूप में देखने को मिलती है। पेड पौधों के साथ ही हमारे जीवन में फूलों का आध्यात्मिक महत्व भी होता है।

पेड़-पौधों और फूलों से हमारी नजदीकी स्वस्थ शारीरिक गतिविधियों में वृ( होती है, बल्कि तनाव में कमी के साथ-साथ प्रसन्नचित रहने की प्रेरणा भी मिलती है। इसी के उद्देश्य से आज किंडरगार्डन के बच्चों को वहलना ले जाया गया था, ताकि वह प्रकृति के नजदीक रहकर पर्यावरण को अपने आसपास महसूस कर सकें

क्योंकि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षक फूल ही होता है। बच्चों ने अपनी टीचर्स के साथ इस दौरान प्रकृति के महत्व को समझा और विभिन्न खेलकूद गतिविधियों के साथ मनोरंजन किया।

इसके साथ ही पार्क में खिले फूलों के बारे में टीचर्स द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों में फूलों और प्रकृति के बारे में जानने के लिए काफी उत्साह नजर आया। बच्चों को अपने घर और आसपास का वातावरण भी हरा भरा रखने के बारे में बताया गया, ताकि हम प्रकृति के संरक्षण में भूमिका निभा सकें। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + four =