Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बसों व ट्रेनों में रही भैयादूज पर भारी भीड़

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । भैया दूज के पावन पर्व पर रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारी भीड़ के चलते यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा हालांकि भैयादूज पर्व को लेकर सरकार के निर्देशानुसार रोडवेज बसों के फेरे बढाये गये थे लेकिन भीड इतनी अधिक थी कि बस आते ही खचाखच भर जाती और दूसरी बस के लिए यात्री इंतजार करते नजर आते। विभिन्न मार्ग पर रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों की ट्रिप बढ़ाई थी, लेकिन वह भी काम न आई।

गुरुवार को भैया दूज के पर्व पर होने वाली भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज ने अनुबंधित तथा निगम की सैकडों बसों को लगाया था। विभिन्न मार्गो पर बसों के चक्कर भी बढ़ाए थे। सुबह से ही बस स्टैण्ड पर यात्रियों की अच्छी भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मेरठ, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, शामली तथा सहारनपुर जाने के लिए मारामारी मची रही। आलम यह रहा कि घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को बसें नहीं मिल रही थीं। भीड़ के आगे बसों की संख्या कम हो गई। बस में बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही थी। रोडवेज बस स्टैण्ड के अलावा बाईपास व अन्य स्टापेज पर भी लोग बसों की राह ताकते रहे। हाईवे पर बस का इंतजार करने वालों को खाली बस ने मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों में बंपर भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर सुबह व शाम के समय यात्रियों की भारी भीड़ जमा थी। जनरल टिकट काउंटर पर भी जमकर भीड़ लगी रही। वहीं जीआरपी व आरपीएफ ने भी त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग व आने-जाने वालों पर नजर बनाए रखी।

बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व अपार श्रद्धा और अटूट विश्वास के साथ मनाया गया। पर्व पर बहनों ने भाईयों की दीर्घ आयु की कामना कर उनके ललाट पर मंगल तिलक लगाया। शहर के बस स्टैंड, सड़क और चौराहों पर भीड़ रही। मंगलवार से ही भाई अपनी बहनों को उपहार देने के लिए उनके घर जाने में लगे थे। बुधवार सुबह से ही आवागमन के रास्तों पर काफी भीड़ है।
रोडवेज बसों के अलावा इसके अलावा आटो, ई-रिक्शा में भी भरपूर सवारी रही।

पर्व को लेकर बाजारों में भी जमकर खरीददारी की गयी। लोगों ने खील बताशे व मिठाईयों की खरीददारी की, वहीं पर्व पर बहनों के यहां जाने वाले भाईयों की भीड शहर के बस स्टैंडों पर लगी रही। बस स्टेंडों के साथ-साथ ट्रेन व डग्गामार वाहनों में भी यात्रियों की भारी भीड नजर आयी। हालांकि जिन भाईयों की एक से अधिक बहनें हैं, वे अपने अपने वाहनों, बाइकों, कारों आदि में रवाना हुए ताकि सभी बहनों के यहां समय से पहुंचा जा सके। भाईयों ने अपनी बहनां को देने के लिए उपहारों की भी खरीददारी की, वहीं बहनों ने भी अपने भाईयों के लिए कई उपहार खरीदे। दूसरी ओर पर्व को लेकर मिठाईयों की दुकानों पर भी खरीददारी की लाइन लगी रही, वहीं खील बताशे की भी जमकर खरीददारी की गयी।बसों में सीट को लेकर काफी मारामारी रही। भीड़ होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों के लिए परिवहन निगम के सभी इंतजाम कम पड़ गए।

इस दौरान यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। बुधवार को भैया दूज का पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों की ज्यादा भीड़ थी यात्री बसों के लिए अंदर से लेकर बाहर तक इंतजार में खड़े थे। आलम यह था जैसे ही बस स्टैंड पर बस पहुंची यात्रियों की भीड़ उस ओर दौड़ पड़ती थी। हर किसी को बहन व भाई के पास पहुंचने की जल्दी थी।
बस में बैठने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। यात्रियों ने सामान रख सीट सुरक्षित की। छोटे रूट पर जाने वाले यात्रियों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा। यात्री बसों के इंतजार में जीटी रोड पर खड़े थे। डग्गामार वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया। बस स्टैंड के पास इक्का दुक्का ऐसे वाहन नजर आए। यह वाहन भी यात्रियों को बैठाकर ले जा रहे थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 3 =