Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री जब्त

मीरांपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री जब्त कर ०३ शस्त्र तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये।

जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी जानसठ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्र०नि० विनोद कुमार सिंह थाना मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा १३ दिसम्बर की रात्रि को ग्राम सिकन्दर पुर स्थित अभियुक्त साउद की दुकान से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०३ शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०४ तमंचा व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा व ०२ जिंदा कारतूस १२ बोर सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त साउद अपनी ग्राम सिकन्दर स्थित लोहे की दुकान में लुहार का कार्य करता है।

अभियुक्तगण इसी दुकान की आड़ में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण कर तथा आसपास बेचकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करना चाहते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शातिर साउद पुत्र मौहम्मद उमर, मनव्वर पुत्र इस्लाम, इकराम पुत्र मौ० इस्लाम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर

जिनके कब्जे से ०४ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस १२ बोर, अवैध तमंचा बनाने के उपकरणों का विवरण- ०१ ग्रेन्डर मशीन, ०१ ग्रेन्डर ब्लेड, ०५ छेनी छोटी-बडी, ०५ सुर्बा छोटी बडी, ०६ नाल छोटी – बडी, ०४ हथौडा छोटे व बडे, ०१ पल्टा भट्टी वाला, ०१ प्लास, ०२ कैंची स्प्रिम काटने की, ०१ लोहा काटने की आरी, ०६ लोहा काटने की आरी के ब्लेड, ०४ रेती छोटी बडी, ०४ सन्डासी, ०१ लोहे की राड, ०१ बिजली का भट्टी पंखा, ०२ पेंच कस, ०४ स्प्रिंग छोटी बडी, ०४ तमंचे के ट्रेगर -०५, ०४ तमंचे के हैमर, ०१ तमंचे की फायरिंग पिन, ०२ तमंचे की फायरिंग पिन कवर, ०४ तमंचे की बॉडी पत्ती, २० तमंचे की रिपिट छोटी बडी, ०१ लोहे का एन्गल ञ्ज.ञ्जश्व्रक्रस्, ०१ सिंकजा लकड़ी के तखते में लगा हुआ, ०४ तमचे में रिपिट लगाने हेतु बोल्ट छोटे-बडे, ०५ चाबी बोल्ट खोलने व लगाने वाली आदि बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० इन्द्रजीत सिंह, राजीव शर्मा, है०का० कालूराम, का० जितेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश सिंह थाना मीरापुर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =