Muzaffarnagar News: थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अवैध शराब की भट्टी जब्त, १ अभियुक्त गिरफ्तार
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने में जुटी पुलिस ने दो स्थानों से हजारों लीटर कच्ची शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अवैध शराब की भट्टी को जब्त करते हुए ग्राम कैल्लनपुर से शकरपुर जाने वाले नाले के किनारे से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
शातिर गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में हिमांशु पुत्र मागेराम निवासी कैल्लनपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से २० लीटर कच्ची शराब, ७०० लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया) अवैध शराब बनाने के उपकरण- ०१ पतीला, ०१ भगोना, ०१ ड्रम लोहा, ०१ प्लास्टिक बाल्टी, ०१ मग, ०१ पाइप आदि बरामद किया गया।
जानसठ पुलिस ने नया गांव चौराहे से हनुमान विहार मेरठ निवासी इन्द्रजीत पुत्र वीर सिंह को 1120 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

