उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: रामपुरी मोहल्ले में पड़ोसी ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक आरिफ गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले में शनिवार को आरिफ नाम का एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक 8 साल की मासूम बच्ची को उसके घर से बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया जहां उसने बाथरूम में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला

घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मासूम बच्ची को बदहवास घायल हालत में रोते बिलखते हुए उसके घर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को कि जिसपर पुलिस ने तुरंत इस मामले में पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भिजवाकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि आज नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले में एक घटना घटी है। जिसमें 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मासूम बच्ची को मेडिकल और ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम बच्ची के पड़ोस का ही एक युवक आरिफ है जोकि आज बहला-फुसलाकर मासूम बच्ची को उसके घर से अपने घर लेकर आया और उसके साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया जिसके बाद मासूम को घायल अवस्था में उसके घर छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − seven =