Muzaffarnagar News- एसडीएम सदर परमानंद झा के निर्देश में गांव शेरपुर में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को हटवाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में भू माफियाओं,अवैध कब्जो एंव कब्जा धारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत योगी सरकार के सख्त आदेशोंध्निर्देशनो के अनुपालन में जहां प्रदेश भर में अवैध कब्जे, कब्जा धारियों, नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं
तो वही जनपद मुजफ्फरनगर में भी अवैध कब्जों एवं कब्जा धारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाहियां की जा रहीं है यहां जिलाधिकारी के दिशा निर्देशनो एवं एसडीएम सदर के नेतृत्व में तहसील सदर की टीम ने ५० बीघा ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है यहां कब्जा मुक्त भूमि पर निशान आदि की भी कार्यवाही मौके पर ही की गई है एसडीएम सदर की माने तो पूरे सदर क्षेत्र में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेंगी।
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम शेरपुर का बताया जा रहा है जहां आज जिलाधिकारी चंद्रभूषण के दिशा निर्देशों के अनुपालन एवं एसडीएम सदर परमानंद झा के नेतृत्व में तहसील सदर की टीम तहसीलदार अभिषेक शाही एवं सदर कानूनगो संजीव कुमार सहित राजस्व की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जे सी बी व् ट्रेक्टरों को लेकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में ग्राम समाज की५० बीघा भूमी को कब्जा मुक्त कराया है।
एसडीएम सदर की माने तो उन्हें काफी समय से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी जिसके चलते आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला डालते हुए तमाम अभिलेखों की जांच पड़ताल व् राजस्व टीम की संस्तुति पर आज यह कार्रवाई की गई है मौके पर तहसीलदार सदर एवं उनकी टीम को भेज कर पर्याप्त संसाधनों एवं पुलिस बल वह ग्राम प्रधान मोहम्मद शोएब की मौजूदगी में ग्राम समाज की कब्जाई गई ५० बीघा भूमी को कब्जा मुक्त कराया गया है।
उन्होंने कहा कि शासन के आदेश अनुसार जनपद भर एवं सदर क्षेत्र में लगातार यह कार्रवाई पिछले काफी समय से की जा रही है। तथा समय-समय पर जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में अवैध कब्जा धारियों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को भी नेस्ताबूत किया जा रहा है आगे भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई यहां होती रहेंगी।।

