Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गड्ढा खुदाई के लिए कार्यो का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वन महोत्सव कार्यक्रम २०२२ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गड्ढे खुदाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम २०२२ के अर्न्तगत मेरा वृक्ष, मेरा भविष्य थीम पर प्रदेश में वर्ष २०२२-२३ के लिए ३५ करोड पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद को दिनांक ०५ जुलाई, २०२२ को २० लाख पौधेरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए शासन से विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा दिल्ली- मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी गार्डन) में वृक्षारोपण के दृष्टिगत गड्ढे खुदाई के कार्यो का निरीक्षण किया गया

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया की गड्ढे खुदाई का कार्य समय से पूर्ण कराया जाए एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पालिका क्षेत्र में ससमय कार्य पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस बार समस्त सरकारीध्गैर सरकारी संस्थाएग् सिविल सोसायटीग् हृष्टष्ट, हृस्स्, नेहरु युवा केन्द्रग् युवक मंगल दलग् महिला मंगल दलग् सभी व्यापार मंडल इत्यादि की प्रतिभागिता के साथ व्यापक सक्रिय जन सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =