Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पुण्यतिथि पर की बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा संगठन मुख्यालय नोएडा में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर औपचारिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संगठन सुप्रीमो श्रीमहंत आदित्य कृष्ण गिरि द्वारा की गई

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित किया गया संगठन सुप्रीमो श्रीमहंत आदित्य कृष्ण गिरि ने शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की

शिवाजी महाराज ने अखण्ड हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया समाज को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए

इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गयी प्रमुख रूप से अनूप कुमार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, जयकांत कुमार वत्स राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सचिन चौहान प्रदेश महामंत्री रमण शर्मा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, डॉक्टर हरेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष नोएडा नियुक्त किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिन शर्मा, अमित चौधरी, संदीप शर्मा, नीरज सूरी, अजय जैन, राजकुमार तोमर, तनुज जोशी, इंद्र कुमार सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे !

 

ट्रक मकान से टकराया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहर कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत बकरा मार्किट के लोगो मे आज उस सुबह करीब 8 बजे उस समय अच्छा-खासा हडकम्प मच गया कि जब हनुमान चौक की तरफ से सरवट गेट की ओर तेजी से जा रहा दस टायरा ट्रक अनियन्त्रित होकर सडक किनारे एक मकान के उपरी हिस्से जा टकराया।

जिससे मकान का उपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। मकान मे रहने वाला परिवार सुरक्षित रहा।

इस हादसे पर आसपास के दुकानदारो सहित सैकडो लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची तथा बामुश्किल ट्रक को उस जगह से निकलवाया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − five =