Muzaffarnagar News- दो शातिर वाहन चोरां को ककरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना ककरौली पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान ०२ वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे व निशादेही से ०४ मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट तथा अवैध शस्त्र बरामद किये।
जनपद में शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देंशन में क्षेत्राधिकारी भोपा के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष ककरौली के कुशल नेतृत्व में दिनांक २९ मार्च की रात्रि को थाना ककरौली पुलिस द्वारा ०२ वाहन चोर अभियुक्तगण को चैकिंग के दौरान आश्रम चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से ०४ मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बंध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण सुमित उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जडवड थाना ककरौली, गुलशन पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम गढी थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ०४ मोटरसाईकिल सप्लेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट, ०१ नाजायज चाकू बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नेमपाल सिंह, रनवीर सिंह, है०का० गौरीशंकर, विजय मावी, है०का० अशोक कुमार, का० अनुज कुमार थाना ककरौली शामिल रहे।

