Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: गौदाम में लगी भीषण आग, लाखो का फर्नीचर जलकर राख

Khatauli News: खतौली। कसबे में दिन निकलते ही फर्नीचर के गौदाम में अचानक भीषण आग लग गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस, यूपी ११२ डायल एंव दमकल विभाग के साथ ही गौदाम मालिक को भी दे दी ,कसबे में दिन निकलते ही आग की सूचना से पुलिस विभाग सहित दमकल विभाग में भी हड़कंप मच गया

आनन फानन में मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने कई घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक आग में लाखो का फर्नीचर जलकर राख हो गया। दरअसल पूरा मामला जनपद मु० नगर के कस्बा खतौली अंतर्गत बुआडा रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है

जहां दिन निकलते ही एक फर्नीचर के गौदाम में अचानक भीषण आग लग गई आग लगता देख आस – पास से गुजर रहे राहगीरों एंव स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग व् फर्नीचर गौदाम मालिक को भी दे दी।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस , यूपी ११२ डायल एंव दमकल विभाग की कई गाड़ियां मोके पर पहुंच गई आग इतनी भीषण थी की पूरा का पूरा गौदाम ही जलकर राख हो गया यहां कई घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। गौदाम मालिक रिजवान अहमद निवासी भूड का कहना है की हम अपना गौदाम रात्रि को सही तरीके से बन्द करके गए थे आग किस कारण लगी है पता नही चल पाया है आग से कितना नुकसान हुआ है

अभी इसका भी आंकलन नही किया गया है । उधर दमकल विभाग के अधिकारी रमाशंकर तिवारी की माने तो खतौली रेलवे रोड पर बुआडा के रास्ते पर कई आरा मशीने लगी हुई है जिनमे ये लोग फर्नीचर का भी काम कर रहे है फर्नीचर बनाने के काम में गद्दे, फोम,थिनर, कैमिकल आदि का उपयोग होता है सम्भवत आग किस कारणों से लगी है

अभी ये कहना सम्भव नही है लेकिन आग ज्यादा लगी थी तीन फायर टेंडरों से आग पर काबू पाया गया है इन लोगों ने पानी की भी कोई समुचित व्यवस्था नही की हुई थी कई घण्टो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया है लाखों के फर्नीचर जलने की आशंका है अभी गौदाम मालिक ने नुकसान का आंकलन नही किया है।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − five =