Muzaffarnagar News: २०२२ के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा के वोटरों से सीधा संपर्क करें-विजय वर्मा
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सैनी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, हरीश अहलावत, जगदीश पांचाल, हरपाल महार, रामकुमार कश्यप, सतपाल पाल, विजेंद्र पाल, सुंदर पाल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मनोज पांचाल व जयकरण ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी २०२२ के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा के वोटरों से सीधा संपर्क करें.
क्योंकि भाजपा का मानना है की ६०प्रतिशत से अधिक वोटर पिछड़ा मोर्चा से हैं और उन्हें साधना बहुत जरूरी है। इसलिए यह कार्य बहुत जरूरी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सोशल मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग विजय वर्मा ने बताया कि कार्यसमिति की इस बैठक में पिछड़ा मोर्चा के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे।
सभी का बैठक में एक दूसरे से परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय, धीर सिंह, अमित बंजारा, सुबोध सैनी, राजेश वर्मा, सचिन प्रजापति, रजनीश, अमित धमा,र् मांगेराम, रविकांत प्रधान, नवनीत पाल, सोशल मीडिया प्रभारी विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
दशहरे से १ दिन पूर्व हुई इस बैठक को भाजपा के क्षेत्रों में बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोशल मीडिया प्रभारी विजय वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की आगामी बैठक पुनः आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशों से सभी कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया जाएगा।

