Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्मनगरी खतौली में भगवान महावीर के २६२३ वे जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ मांगलिक क्रियाओं से किया। उक्त समारोह का आयोजन पीसनोपाड़ा मंदिर कार्यकारणी सकल जैन समाज के सहयोग से कर रही है। उक्त कार्य हेतु सर्वप्रथम उत्सव पंडाल में भूमि शुद्धि करण हुआ। धर्म ध्वजा रोहण कपिल जैन दिल्ली ने किया।

आज इस मांगलिक अवसर पर विशाल भव्य रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में वृषभ बैल वाला रथ गज रथ व घोड़े वाला रथ शामिल रहे। जिनमे जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा, यंत्र जि व जिनवाणी माता को विराजमान कराया गया । सुश्रावक बग्गी में धार्मिक ग्रंथ लेकर बैठे। शोभायात्रा में घोड़े भी शामिल रहे। रथ यात्रा बड़ा बाजार सर्राफान मंदिर से प्रारंभ होकर गली घंटाघर जी.टी.रोड जैन कीर्ति स्तंभ से गुजरते हुए इंदिरा मूर्ति उत्सव पंडाल में संपन्न हुई। उत्सव पंडाल में चौत्यालय की स्थापना कराकर श्रीजी का अभिषेक किया गया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बैंड मधुर भक्ति भजन प्रस्तुत कर रहे थे। अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन की जिनेंद्र भक्ति सभी के आकर्षण का केंद्र रही। वीतराग विज्ञान पाठशाला के द्वारा अचार्य शुभ चंद्र नाटिका की अनूठी प्रस्तुति दी गई।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। समारोह गौरव राजेश जैन दिल्ली रहे। कलपेंद्र जैन ने बताया भगवान महावीर जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर है। आज के समारोह में मुकेश एडवोकेट राकेशअंबर अनंतवीर शीलचंद हंस कुमार सिलो मोहित स्वतंत्र राजीव मुखिया मुकेश आढती सुदेश सर्राफ नवीनतार नीरज किराना पंकज महलका वैभव सभासद मनीष केमिकल योगेश सर्राफ राजेंद्र दादरी शिखरचंद सुखवीर प्रसाद अनुराग प्रधानाचार्य शशांक महलका विजय सर्राफ सुनील ठेकेदार अशोक सर्राफ सुरेंद्र घड़ी सुशील मंडी डॉक्टर ज्योति सुरभी सोनिया पवित्रा अंजना अलका तनीषा वंदना सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =