Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आग से हुआ लाखों का नुकसान, सेंट्रल बैंक की शाखा चपेट में

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर कस्बे में एक टैंट हाउस में भीषण आग लग गई। इसके बाद नजदीक ही स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा ने भी आख पकड़ ली। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शाहपुर कसबे में टैंट हाउस में आग लग गई। सेंट्रल बैंक की शाखा भी आग की चपेट में गई, जिससे कीमती सामान जल गया। दमकल विभाग ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

शाहपुर में बुढ़ाना रोड पर सेंट्रल बैंक की शाखा के पीछे गणेश टैंट हाउस में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग बैंक के पीछे की दीवार में हवा के लिए छोड़े गए रोशनदान से बैंक में भी पहुंच गई।

बैंक के परदे, एसी और वायररिंग जल गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। बैंककर्मियों ने बताया कि रिकॉर्ड और स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है । टैंट हाउस में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

 

होली के मद्देनजर नगर में चला सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  होली पर्व के मद्देनजर विभिन्न विकास खंडों में लगातार साफ सफाई का कार्य जारी है। खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में होली के अवसर पर साफ-सफाई के कार्य कराये जा रहे है।

जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी ग्राम पंचायत भूरा खेड़ी, शेरपुर एवं छपरा में होली के अवसर पर भूमिया होलिका दहन के कई स्थानों पर साफ-सफाई के कार्य कराये जा रहे है। मौके पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।

इसके अलावा खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव शमीम अहमद द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत कैथोड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =