Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चमनलाल ढिगांन के नेतृत्व मे समस्याओं से कराया अवगत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चमनलाल ढिगांन के नेतृत्व मे टाउनहॉल स्थित अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंचे संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराने एवं सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमे अवगत कराया कि चमन लाल ढिंगान वर्ष 2020 के सम्पन्न हुए सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव विजयी हुए थे। परन्तु प्रार्थी ने सफाई कर्मचारियो की हितो की अनदेखी को देखते हुए ज्ञापन मे आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी संघ के एक गुट द्वारा अपनी उपेक्षा से क्षुब्ध होकर 20 नवम्बर 2021 को इस्तीफा दिया गया था। नियमानुसार तो तभी सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी भंग हो गयी थी। आरोपित है कि पालिका द्वारा पोषित एक सफाईकर्मी नेता को काम करने दिया गया था।

नियमानुसार तो तभी सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी भंग हो गई थी और कोई भी चुनाव नही कराया गया। जो गैर कानूनी एवं असंवैधानिक है और सफाई कर्मचारियों ेके हितों की रक्षा पर कुठाराघात है। इसलिए जल्द से जल्द सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराया जाना आवश्यक है क्योंकि नियमावली के तहत जैसे ही सफाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष इस्तीफा देता है तो तमाम कार्यकारिणी भंग मानी जाती है। इसलिए सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराया जाना नितान्त आवश्यक है।

उपरोक्त के अलावा सफाई कर्मचारियों की निम्नवत मांगे हैं। सफाई कर्मचारियों को उनकी सुविधा के अनुसार हाथ रेहडा दिलाया जाये। मृतक सफाई कर्मचारियो के स्थान पर तथा मृतक आश्रितों की योग्यता के आधार पर उनकी नियुक्ति की जानी चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिगांन, मिलन, दिनेश, आशीष, सतीश कुमार, नाथीराम आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 2 =