Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धोखाधडी कर गहने व नकदी चोरी करने वाले मंसूरपुर पुलिस ने पकडे

मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ जादू-टोना/धोखाधडी कर नगदी व गहने आदि सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी किये गए गहने (पीली धातु) व घटना मे प्रयुक्त कार को किया गया बरामद ।

जनपद में शातिर चोरध्लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामाशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ जादू-टोना/धोखाधड़ी कर नगदी व गहने आदि सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये ०३ अभियुक्तगण को नावला फ्लाई ओवर के पास नावला जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के कुण्डल तथा ०१ डिब्बी जादू टोना में इस्तेमाल किया जाने वाले कैमिकल (फास्फोरस) व घटना मे प्रयुक्त ०१ कार बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि २८ जून को वादिया अंजू पत्नी वेदपाल निवासी ग्राम अजमतगढ थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेडिकल कालेज बैगराजपुर के पास बस स्टैण्ड पर वादिया के साथ अज्ञात अभि०गण द्वारा जादू-टोना ध् धोखाधडी करके वादिया का बैग जिसमे मोबाइल फोन, मेडिकल आइडी कार्ड , बैंक की पासबुक तथा पीली धातु के कुंडल रखे थे, चोरी करने की घटना कारित की गयी है ।

तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गहनता से जानकारी करते हुए आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शिव सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम भदेक थाना कुठौन जिला जालौन हाल पता कांशीराम कालौनी विजयनगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद, शहजाद पुत्र याकूब निवासीकलंदर कालौनी दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी दिल्ली, मोईन खान पुत्र फिरोज अली निवासी झुग्गी नम्बर ४२ कलंदर कालौनी दुर्गा चौक थाना गुज्जर चौक भलसवा दिल्ली

गिरफ्तार अभियुक्तगण बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर मासूम औरतों को अपनी बातों में लगाकर जादू-टोना के नाम पर केमिकल का प्रयोग करके उनसे नगदी व गहने आदि सामान की चोरी कर लेते थे तथा चोरी किए गए सामान को राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे 

जिसके कब्जे से ०१ जोड़ी कानों के कुण्डल पीली धातु, ०१ डिब्बी फास्फोरस केमिकल , घटना मे प्रयुक्त मारुति जैन कार बरामद की। गिरफ्तारी/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० इन्द्रजीत सिंह, है०का० ४९२ नितिन कुमार, का० विकास कुमार, चन्द्रवीर सिंह, अमित कुमार थाना मंसूरपर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 4 =