Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक, १ नवंबर से ३० नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जनपद के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव २०२२ के दृष्टिगत आगामी १ नवंबर से ३० नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि १ नवंबर से ३० नवंबर तक जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा, जिसमें मतदाताओं के पहचान पत्र में त्रुटि सही कराने एवं १ जनवरी २०२२ को १८ वर्ष की आय पूर्ण करने वाले युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाएगा।

साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार १८ से २९ साल के मतदाताओं को विशेष रूप से जोड़ने का अभियान चलाया जाए। इसी क्रम में जनपद के प्रत्येक बूथ पर कम से कम १५ से २० मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है तथा महिलाओं मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जायें तथा शादी के उपरांत अधिकतर महिलाओं के पहचान पत्रों का स्थानांतरण नहीं हो पाता है जिसको अभियान चलाकर सही कराने की आवश्यकता है।

 जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को बताया कि जनपद में मतदान स्थलों में परिवर्तन होने के कारण बूथ क्रमांक बदल गए हैं, इसलिए पहचान पत्र फार्म भरते समय बूथ संख्या का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेण्ट की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया

जिससे कि बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेण्ट में समन्वय स्थापित कर क्षेत्रवार मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देशित किया कि समस्त बीएलओ की अटेंडेंस एवं विस्तृत रूप से ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण कराया जाए 

रजिस्टर भरने की कार्रवाई पूर्ण रूप से कर पाए तथा समय से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य समाप्त हो जाए। तत्पश्चात माह दिसंबर में पुनरीक्षण कार्य समाप्त कर निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी जाएगी

जिसकी ५ जनवरी २०२२ को प्रकाशन होने की पूर्ण संभावना है। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =