Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सरेंडर करने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार कस रहे शिकंजे का ही परिणाम है कि अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा नगर कोतवाली परिसर में देखने को मिला।

यहां एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़े हुए पहुंचा और गुनाहों की माफी मांगते हुए आगे से कोई अपराध न करने की कसम खाई। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

हिस्ट्रीशीटर बसरुद्दीन उर्फ छोटा निवासी खालापार ने थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा के समक्ष हाथ जोड़ते हुए पहुंचा। बताया कि वह नगर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आगे से कोई गुनाह न करने की कसम खाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नगर कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपित पर कई मामले दर्ज है इस समय कोतवाली में एसएसआई राकेश शर्मा खालापार चोकी प्रभारी अक्षय शर्मा कोतवाली स्पेशल टीम के जवान विपिन राणा मौजूद थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nine =