Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लैब का किया मंत्री व IIA अध्यक्ष ने अवलोकन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जी. डी .गोयनका पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में मत्री कपिल देव अग्रवाल ने अटल टिंकरिंगलैब का दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्धघाटन किया। मंत्री कपिलदेव ने छात्र -छात्राओं को शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने लैब का अवलोकन किया और कहा कि अटल टिंकरिंगलैब का इक्कीसवीं शताब्दी की तकनीक में बड़ा ही महत्व है। यह लैब बच्चों में सृजनात्मकता एवं रचनात्मकता पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । इसी के साथ उन्होंने भारतीय नैतिक मूल्यों के कई उदाहरण भी प्रस्तुत किए और अपने जीवन में उनका अनुपालन करने की प्रेरणा दी। माननीय अतिथि श्री विपुल भटनागर (चेयरमैन आईआईए)ने भी छात्र-छात्राआओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सचिन गोयल ने अतिथियों को पुष्प भेंट प्रदान कर सम्मानित किया व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुरेखा सिंह ने बताया कि इस लैब की स्थापना का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को कौशल शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, रचनात्मक और वैज्ञानिक शिक्षा में निपुण बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =