Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केयर्स फंड से सौंपे दस्तावेज- वर्चुअल हुआ पीएम का संबोधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए पीएम केयर फंड से उन्हें अनुदान दिया गया। इसमें मुजफ्फरनगर के ८ बच्चों को१०-१० लाख रुपए दिये गए। एनआईसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने धनराशि तथा योजना के तहत दिये जाने वाले लाभों के प्रपत्र बच्चों के अभिभावकों को सौंपे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई २०२१ में कोरोना महामारी से अनाथ हुए ऐसे बच्चों के समुचित विकास, संरक्षण, शिक्षा और कल्याण के लिए पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन स्कीम २०२१ लागू की थी।
इसके तहत मुजफ्फरनगर में भी चिह्नत किए गए ८ बच्चों को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत १० लाख की धनराशि, ५ लाख रुपए वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा, २० हजार रुपए वार्षिक की स्कॉलरशिप दी जा रही है।
पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन स्कीम २०२१ के तहत ३० मई २०२२ को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनआइसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के ८ बच्चे और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
बच्चों के बैंक खातों में योजना की धनराशि ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद लाभांवित बच्चों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने ५ लाख रुपए वार्षिक का क्करू-छ्व्रङ्घ हेल्थ कार्ड, बैंक पासबुक, योजना में धनराशि स्वीकृति का प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री का संदेश पत्र उपलब्ध कराए।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक बच्चे के बैंक खाते में २०,००० रुपए की स्कॉलरशिप भी भेजी जाएगी। डीएम चन्द्रभूषण सिंह, डीपीओ मो. मुशफकीन शामिल रहे।

