Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत मोबाइल चोर गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे प्लेटफार्म पर घूम रहे आरोपी युवक के कब्जे से चोरी के दो मोबाईल व एक नोकिया की पैड बरामद किया है। पुलिस आरोपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

पुलिस अधीक्षक रेलवे श्रीमति अपर्णा गुप्ता के निर्देशो के चलते विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे,गाजियाबाद सुदेश कुमार गुप्ता तथा थानाध्यक्ष जी.आर.पी. संजय कुमार यादव के निर्देशन मे आज दिनांक 19 नवम्बर 2021 को थाना जी.आर.पी. मुजफ्फरनगर के उप निरीक्षक मुकेश कुमार,है.का.मनोज पावडिया,है.का.प्रवीन कुमार द्वारा सुरक्षा/कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सघन चैकिंग के दौरान प्लेटफार्म न.2/3 रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से अभियुत फरमान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मिमलाना रोड पार वाली गली थाना कोतवाली,मु.नगर को गिरफ्तार किया गया।

जी.आर.पी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 मोबाईल एक सैमसंग व एक नोकिया की पैड बरामद किया है। थाना जी.आर.पी.पुलिस का कहना है कि पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन व कोतवाली नगर मे अलग-अलग धाराओ में 17 मामले दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − two =