Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:शिक्षकों की मासिक बैठक सम्पन्न

जानसठ। Muzaffarnagar News:सभी संकुल प्रभारी घटायन संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय घटायन नंबर ३ में आयोजित की गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार मत दाता जागरूकता एवम मिशन प्रेरणा खण्ड शिक्षा अधिकारी जानसठ डॉ सविता डबराल की अध्यक्षता में सभी संकुल प्रभारी घटायन संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय घटायन नंबर ३ में आयोजित की गई

जिसमे सभी संकुल शिक्षक ,प्रधान अध्यापक, ए आर पी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक में मिशन प्रेरणा ,कायाकल्प मिड डे मील योजना ,अवकाश संबंधित समस्याओं ,मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त सभी अध्यापकों को दीक्षा ,रीड अलोंग, एवम प्रेरणा लक्ष्य एप अधिक से अधिक डाउनलोड कराने हेतु तथा अभिभावकों के खाते में विविध धनराशि भेजने हेतु चल रही ऑनलाईन प्रकिया तेज़ी से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

विद्यालयों मे मिशन शक्ति, पोषण मिशन ,मतदाता जागरूकता, स्वच्छता इत्यादि कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियां कराने हेतु निर्देश दिए गये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =