Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधान की चाकू से गोदकर की हत्या, पारासौली चौकी प्रभारी निलंबित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फुगाना थाना क्षेत्र के गांव पारासौली बस स्टैंड के पास शिव मंदिर प्रांगण में पूजा के लिए पहुंचे तीन बार के पूर्व प्रधान कालूराम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। नाराज परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुढाना-कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।

क्षेत्र के गांव नीम खेड़ी के पूर्व प्रधान कालूराम उर्फ कल्लू कश्यप ने परासोली बस स्टैंड के सामने स्थित शिव मंदिर के समीप बांस-बल्लियों की दुकान की हुई है। कालूराम प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद पहले मंदिर में पूजा के लिए जाते हैं। उसके बाद ही वह घर के लिए निकलते हैं। प्रतिदिन की भांति शनिवार देर रात ६० वर्षीय पूर्व प्रधान कालूराम दुकान के बराबर में स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए गए थे।

शनिवार देर रात करीब ११ बजे लोगों ने मंदिर प्रांगण में चाकुओं से गुदा कालूराम का शव देखा तो हंगामा मच गया। जानकारी मिलने पर कलीराम के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के स्वजन ने कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन हत्या से आक्रोशित लोगों ने बुढाना-कांधला मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वजन ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी शव को मौके से उठने नहीं दिया जाएगा।

फुगाना थाना क्षेत्र के चौकी पारासोली के सामने स्थित मंदिर प्रांगण में चाकुओं से गोदकर पूर्व प्रधान की नृशंस हत्या किये जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। सारे घटनाक्रम में पारासौली चौकी प्रभारी शैलेन्द्र की लापरवाही मानते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले की विस्तृत जांच सौंपी है।

३ शातिर को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने ४ चोरियों का खुलासा करते हुए ३ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से बाइक, तमंचा व २ चाकू बरामद किए गए है। पकडे गए चोरों ने १५ दिन पहले ४ दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आज पुलिस ने इस चोरों को गिरफ्तार कर लिया और चारों दुकानों में हुई चोरी का लाखों रुपयों का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

 

तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में लगातार अपराधों पर रोकथाम को अभियान चलाया हुआ है इसी के चलते चौकी प्रभारी किदवई नगर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र इरफान निवासी ताहिरा मस्जिद के पास मैदान दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर को मय एक तमंचा ३१५ बोर एक जिंदा कारतूस को क्राउन प्लाजा अलमारी फैक्ट्री तबल शाह रोड कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =