Muzaffarnagar News: ईदगाह पर सुबह साढे छह बजे होगी नमाज, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का अश्वासन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दशकों पुरानी ईदगाह अब नमाजियों के लिए छोटी पड़ने लगी है। लिहाजा ईद उल फितर और ईद उल अजहा की नमाज में लोग सड़कों तक आ जाते हैं। लेकिन इस बार कानून के तकाजे का ख्याल रखते हुए उलेमाओं ने नमाजियों से अपील की है कि ईदगाह में जगह न मिले तो लोग अपने आसपास की कदीमी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करें। इसके लिए शहर की ४० मस्जिदों का चुनाव किया गया है।
पुलिस व प्रशासन ने इन मस्जिदों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का अश्वासन दिया है। शहर की ईदगाह में नमाज का वक्त सुबह ६.३० रखा गया है। जबकि मोहल्लों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदायगी ५.४५ से शुरू हो जाएगी। कोरोना काल में गत २ वर्षों के दौरान ईद के समय में लाकडाउन रहा।
#Muzaffarnagar आगामी ईद त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु SP CITY अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हेतु की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इमाम व स्थानीय लोगो से वार्ता की गई @muzafarnagarpol pic.twitter.com/TuCtF9E3VQ
— News & Features Network (@mzn_news) May 2, 2022
लिहाजा ईदगाह में जमाअत से नमाज अदा नहीं हो पाई। २ साल बाद यह पहला मौका होगा कि दीन ए इस्लाम के मानने वाले ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज के लिए जमा होंगे। लाकडाउन की पाबंदियां लगभग हट चुकी हैं, लेकिन कानून का तकाजा है कि लोग सड़कों पर नमाज अदा न करें। जिसको लेकर एक सप्ताह से पुलिस तथा प्रशासन एवं उलेमाओं के बीच मंत्रणा चली। आम सहमती से उसका भी हल निकाला गया।
ईद के मौके पर नमाज अदायगी केवल ईदगाह पर करने को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों से उलेमाओं का मंत्रणा हुई। जिसमें इस बात पर सहमती बनी कि ईदगाह में जगह कम पड़ने पर नमाज अदायगी मोहल्लों की कदीमी एवं बड़ी मस्जिदों में की जाए।
ताकि किसी आने जाने वाले को दिक्कत न हो। एक सप्ताह तक चले मंथन के बाद उलेमाओं ने सभी मुस्लिमों से अपील भी की। शांति समितियों की बैठक में इस बात को लेकर आम सहमती भी बनी।
#WATCH मस्जिद फक्कर शाह पर एसपी नगर अर्पित विजय वर्गी साथ मे एडीएम नरेद बहादुर सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व नगर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र। इमाम से वार्ता की ओर कहा कि मस्जिद में ही नमाज़ अदा करे रास्तो पर नही। #Muzaffarnagar pic.twitter.com/0ryAYSrgpc
— News & Features Network (@mzn_news) May 2, 2022
जिसके बाद उलेमाओं की ओर से ही ४० मस्जिदों का चयन किया गया है। हांलाकि आवश्यकता अनुसार मस्जिदों में ईद की नमाज बढाई भी जा सकती है।शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खालापार, लद्धावाला तथा मल्हूपुरा में लोगों से अपील की गई है कि ईदगाह में जगह कम पड़ने के चलते मुस्लिम लोग मस्जिदों में भी नमाज अदा करें।
इसके चलते शहर कोतवाली क्षेत्र के लद्धावाला में मस्जिद बैतुल मुकर्रम में सुबह ५.४५, नबी ए करीम मस्जिद में सुबह ७.१५, मस्जिद आयशा शाहबुद्दीनपुर में ७.१५ पर ईद की नमाज अदा होगी। इसी तरह खालापार में मस्जिद फक्करशाह व एक मीनार एवं अजमत अली में सुबह ६.०० बजे नमाज होगी। मस्जिद नई आबादी किदवई नगर में दीनी मस्जिद पर प्रातरू ७.१०, रहीमिया मस्जिद पर प्रातरू ६.०० बजे तथा जमियत उल राईन मस्जिद में ७.०० बजे सुबह ईद की नमाज अदा होगी।
नमाज की तैयारियों के लिए इन मस्जिदों में वजु के लिए पानी, नमाज के लिए अतिरिक्त सफ तथा हवा व धूप आदि से बचाव के लिए शामियानों का इंतजाम किया जा रहा है।
क्या कहते हैं शहर मुफ्ती जुल्फिकार हुसैन-
ईदगाह में जगह कम पड़ने पर नमाज सड़कों पर अदा न कर मस्जिदों में अदा करने की अपील की जा रही है। शहर मुफ्ती जुल्फिकार हुसैन फरमाते हैं कि मुल्क के कानून के हिसाब से यह सही है। उनका कहना है कि ईदगाह के आसपास रिहायशी बस्तियों के बसने के कारण जगह कम पड़ती जा रही है।
वर्षों से ईद की नमाज जगह कम होने के कारण ईदगाह के साथ आसपास सड़कों पर भी अदा होती रही है। यह एक परंपरा भी है, लेकिन हुकुमत का कानून मानना प्रत्येक नागरिक का फर्ज है। इसलिए नमाज सड़क पर अदा न यदि सिर्फ ईदगाह और मस्जिदों में अदा की जाए तो बेहतर रहेगा।
ईद के मद्देनजर ली बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मस्जिद फक्कर शाह पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एडीएम नरेद्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व नगर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने मस्जिद फक्करशाह के इमाम जनाब खालिद जाहिद साहब से मस्जिद परिसर में बैठ वार्ता की ओर कहा कि आपको अगर किसी भी मामले में कोई समस्या है तो हमे बताये
पानी सफाई बिजली के लिए प्रशासन पहले ही निर्देश दे चुका है। इसके साथ ही अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि नमाजियों का ध्यान रखे वो मस्जिद में ही नमाज अदा करे रास्तो पर नहीं।
इस पर इमाम खालिद जाहिद ने कहा कि हमारा मजहब किसी को भी तकलीफ पहुंचेगे की कतई इजाजत नही देता। अगर शासन व आम व्यक्ति को अब सड़को पर नमाज पढ़ने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो नमाजी मस्जिदों में ही नमाज अदा करेंगे।
इस बार उलेमा ने हर एक जुमा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने के अहकामात जारी कर दिए हैं। जिसके कारण भीड़ सड़को पर नही आ पाएगी। इसके साथ ही इमाम जनाब खालिद जाहिद साहब में कहा कि वैसे भी नमाज के लिए सही रुख का होना शर्त है और सही रुख मस्जिद में ही हो सकता है सड़क पर नही ओर जब रुख ही सही नही होगा तो नमाज कैसे अदा होगी। इमाम खालिद जाहिद साहब ने अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि आपको किसी प्रकार की शिकायत का मौका नही मिलेगा सभी नमाजी मस्जिदों में ही नमाज अदा करेंगे।
ईद मिलन समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ईद के अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को यह बताना है , कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए एवं एक दूसरे के साथ प्रेम और भाई चारे से रहना चाहिए। इस अवसर पर विघालय की डायरेक्टर श्रीमती चारू भारद्वाज ने विद्यालय के बच्चों को संदेश देते हुए बताया कि हमारे देश में होली, दिवाली, ईद आदि कई त्यौहार मनाए जाते हैं।
सभी त्योहारों का अपना एक अलग ही महत्व है। ईद मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है। विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन ने बच्चों को संदेश देते हुए बताया कि जैसे हम दीवाली या होलि का त्यौहार मनाते है ऐसे ही मुस्लिम ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाते है। चांद देखने के बाद ही यह त्योहार मनाया जाता है।
एक दूसरे से गले मिलकर बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी ईद की मुबारकबाद देते है। ईद का त्यौहार बड़ा महत्वपूर्ण है । यह लोगों में आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देता है । इस दिन सभी झगड़े समाप्त करके और आपसी मनमुटाव को भुलाकर लोग गले मिलते हैं ।
गरीबों को दान दिया जाता है । त्यौहार के पहले एक महीने तक रोजे रखते है जिससे लोगों को आन्तरिक शान्ति मिलती है और मानवमात्र के प्रति प्यार को बढ़ावा मिलता हैं ।
विद्यालय में ईद समारोह के आयोजन पर शाम्भवी, अलिशका, एलाईना, माधव, ऋषीराज, इंशा, और राफिया ने बहुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया । विद्यालय में ईद के कार्यक्रम के सफल संचालन में विघालय कि शिक्षिकाओं – अरूणा , दीक्षा, तान्या , श्वेता, ऐश्वर्या, दिव्या व सिमरन का विशेष योगदान रहा ।

