Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनमानस की जनसमस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)   राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया।जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश द्वारा दिनांक १४ मई २०२२ को प्रातः १०:०० बजे केंद्रीय मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय मीटिंग हॉल में जिला जज चवन प्रकाश व शक्ति सिंह अपर जिला जज नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सहित बार संघ के अध्यक्ष व सचिव सहित बैंकों के प्रबंधक व एडिसनल डिस्टिक्ट जज सीनियर व जूनियर डिवीजन के जज मोजूद रहे। कार्यक्रम में जिला जज सहित अधिकारियों का फूलो का बुके देकर स्वागत किया गया।

यह राष्ट्रीय लोक अदालत आज पूरे देश मे प्रदेशो में हर जनपदों में एक साथ जनमानस की जनसमस्याओं को दूर किया गया। न्यायालय परिसर मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे आज बैंक,एलआईसी, बी.एस.एन.एल आदि विभिन्न विभागां से जुडे वादों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनमे से अधिकरतर वादों का निस्तारण करा दिया गया।

शेष रहे कुछ अन्य वादों के निस्तारण के लिए समय मुकर्रर कर दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारियों द्वारा समस्याओं को सुना गया तथा वादों का निस्तारण कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − three =