Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सामाजिक कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता में योगदान दे रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मोरना स्थित तीर्थनगरी शुकतीर्थ के जिला पंचायत निरीक्षण भवन के सभागार में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले में सामाजिक कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता में योगदान दे रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना शर्मा व मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति हैं। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी को भी अपना एटीएम कार्ड न दें व पासवर्ड न बताएं।

सामाजिक कार्यक्रमों की जागरूकता में योगदान दे रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रूषी, प्रियंका, प्रीति पाल, नीशू, लक्ष्मी, शिवानी, पूजा, प्रिया, सागर, विक्रांत, आजाद, रोहित, पंकज, मोहित, नितिन, अजय व राहुल को सम्मानित किया गया। युगांतर जन जागृति शिक्षा सभा की ओर से बघरा ब्लाक के मुरादपुरा गांव की प्रिया सैनी को बीते वर्षा में महिला समानता, पर्यावरण प्रदूषण, साक्षरता, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर उत्कृष्ट युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश, श्रीगंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, आरएसएस के कपिल कुमार, शिक्षाविद् डा. रणवीर सिंह, डा. अनुज कुमार व विनीता चौधरी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =