Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोरी के माल सहित तीन शातिर गिरफ्तार, पांच लाख के चोरी के सामान की बरामदगी

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पांच लाख के चोरी के सामान की बरामदगी के साथ चोरी के अभियोगों का अनावरण किया है। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा विगत कई दिनों से बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजान देने वाले तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए थाना नई मंडी पर पंजीकृत ५ चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम राशिद पुत्र अयूब निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर, सुहैल पुत्र छोटा उर्फ जुल्फकार नि० नसीरपुर रोड थाना नई मण्डी तथा जोनी पुत्र सतपाल निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।

उनके पास से २८,४०० रूपये, तीन मोबाइल फोन, छह जोडी पाजेब, तीन सेट गले के, तीन कटोरी, दो ब्रैस्लेट, एक सेट गले व कान का, एक ग्लास, एक चम्मच – सफेद घातु के अलावा दो अंगूठी, दो जोडी कुंडल, एक चौन तथा एक सेट गले का- पीली घातु बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से बरामद लगभग १८ सफेद धातु व ७ पीली घातु की चीजों की कीमत लगभग ५ लाख रूपये है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =