Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नोडल अधिकारी डा0 सरोज कुमार ने स्कूल का निरीक्षण किया

Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। जनपद के नोडल अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलां का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जहां शिक्षक मौजूद मिले वही बच्चों की संख्या कम रही।जनपद के नोडल अधिकारी डा सरोज कुमार, (आईएएस) विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा, ब्लाक सदर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी माया राम, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश शर्मा मौजूद रहे। नोडल अधिकारी द्वारा विद्यालय में मौजूद शिक्षको से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की वह धुरी है, जिसका समाज में सर्वापरि स्थान होता है, समाज में गुरू का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

शिक्षक अपने शिष्यो को हर क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करने की शिक्षा देता है, शिक्षकों की कार्यकुशलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होनी चाहिए।
विद्यालय में समस्त शिक्षक उपस्थित थे। छात्रों की उपस्थिति २९४ के सापेक्ष ६८ थी विद्यालय में स्मार्ट क्लास, आर ओ प्यूरीफायर, मल्टीपल हैंड वाश यूनिट सहित समस्त अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध मिलीं।

विद्यालय के समस्त कक्षा- कक्ष में टाइल्स लग चुके हैं। पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो चुका है, राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त प्रिंट रिच मैटेरियल एवं शिक्षण की सहायक सामग्रियां, उपलब्ध हैं और विद्यालय की दीवारों पर शिक्षण संबंधी पर्याप्त संख्या में चित्र और शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की गई थी।

 प्राथमिक विद्यालय जडौदा का निरीक्षण17 Min |
मुजफ्फरनगर। जनपद के नोडल डॉ सरोज कुमार विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय जड़ौदा ब्लॉक सदर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में समस्त शिक्षक उपस्थित थे छात्रों की उपस्थिति २९४ के सापेक्ष ६८ थी विद्यालय में स्मार्ट क्लास , आर ओ प्यूरीफायर, मल्टीपल हैंड वॉश यूनिट सहित समस्त अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध है

विद्यालय के समस्त कक्षा- कक्ष में टाइल्स लग चुके हैं। पाठ्य पुस्तकों का वितरण हो चुका है राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त प्रिंट रिच मैटेरियल एवं शिक्षण की सहायक सामग्रियां, उपलब्ध हैं विद्यालय की दीवारों पर शिक्षण संबंधी पर्याप्त संख्या में चित्र और शिक्षण सामग्री प्रदर्शित है।

इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, बीएसए मायाराम, डीसी सुशील कुमार, प्राथमिक विद्यालय जडौदा नम्बर-1 ब्लॉक सदर की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि धीमान व समस्त स्टाफ आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =