Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ओबीसी मोर्चा करेगा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं विधान परिषद सदस्य के अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप एड.ने कहा कि 20 फरवरी मंगलवार को सुबह 11 बजे जानसठ रोड स्थित गोकुल सिटी मे ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

गोकुल सिटी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया,केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल शामिल होंंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी करेंगे। उन्होने बताया कि ओबीसी की संख्या प्रदेश मे लगभग 52 प्रतिशत है। उसी के आधार पर समस्त ओबीसी जातियों को भाजपा के साथ जोडकर उसे और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश मे 1918 मण्डलो पर ओबीसी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक सम्मेलन करेगी। इन सम्मेलनो की शुरूआत 20 फरवरी से होगी तथा यह सम्मेलन 50 दिनो तक चलेगा।

इसके अलावा प्रदेश की सभी 75 जिलो की 80 लोकसभा सीटो पर युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएगे। उन्होने कहा कि पूर्व समय के बाद अब प्रदेश की कानून व्यवस्था है। देश की डबल इंजन सरकार देश प्रदेश मे लगातार कार्य करा रही हैं।

नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या मे श्रीराम लला की प्रतिष्ठा होने के बाद हिन्दु समाज का भारी झुकाव अब भाजपा की और हो गया है। ओबीसी मोर्चा के पश्चिम ी क्षेत्र महामंत्री रूपेन्द्र सैनी ने कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुटे है।

उन्होने बताया कि सम्मेलन मे एमएलसी श्रीमति वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल के अध्यक्ष के अलावा भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के अलावा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुन्दरपाल आदि भी मौजूद रहेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20768 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 15 =