Muzaffarnagar News: एकादशी के कारण कुटटू की पकौड़ी व सूजी के जवो का प्रसाद वितरण-सुरेंद्र मित्तल
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक के बराबर में शहर कोतवाली तहसील परिसर मार्केट में युवा कश्यप विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में पिछले 21 तारीख से अखिल भारतीय हिंदू एकता दल और अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा भंडारे की सेवा दी जा रही है
जिसमें वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मित्तल द्वारा बताया गया कि पिछले 3 दिनों से लगातार भंडारे में कढ़ी चावल छोले भटूरे दम आलू केसर का दूध हलवा आदि अनेकों प्रकार के मिष्ठान बनवा के भोले की सेवा में बंटवाए जा रहे हैं आज भंडारे के चौथे दिन में विशेष तौर पर जब मटर जवे और कुट्टू की पकौड़ी बनवाई गई है आगे के लिए भी सेवा जारी रहेगी।
आशीष शर्मा ने बताया की आज एकादशी होने की वजह से आज भोले के प्रसाद में चावल का प्रयोग ना करके आज मटर के सूजी के जवे का प्रसाद बनवाया जा रहा है और साथ में कूटू के आटे की पकौड़ी या बनवाई जा रही है
पिछले 9 वर्षों से अखिल भारतीय हिंदू एकता दल अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दी जा रही थी अब की बार दसवां भंडारा भोलो की सेवा में अर्पण है आगे भी इसी तरह से सेवा करते रहेंगे।

