Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलताः चोरी का १२ घण्टे में खुलासा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा ग्रह चोरी की घटना का अंदर १२ घण्टे में सफल अनावरण करते हुए चोरी गये दो अदद मोबाईल फोन व १० अदद अन्य मोबाईल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी की पैड व टच स्क्रीन व ०१ अदद टैबलेट व मय नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया।

२५ अक्टूबर को वादी साजिद पुत्र वासिद निवासी मजीदनगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ हाल निवासी चिरागिया मदरसे के पास मौ० अम्बा विहार थाना को०नगर, मु०नगर के द्वारा अज्ञात चोर के द्वारा बादी के घर से दो अदद मोबाईल फोन रियलमी कम्पनी के चोरी कर ले जाने के सम्बंध में लिखित शिकायत दी जिसके सम्बंध में मामला दर्ज हुआ।

घटना के सफल अनावरण व बरामदगी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व गठित टीम के द्वारा अंदर १२ घण्टे में घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर एमएस प्रोपर्टीज के पीछे खाली ग्राउण्ड मौ० अम्बा विहार से अभियुक्त दिलनवाज उर्फ दिल्लू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी शियाओ के कब्रिस्तान के पास मौ० किदवईनगर थाना को०नगर, मु०नगर को मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित चोरी किये हुए

दो अदद मोबाईल फोन रियलमी कम्पनी व जनपद मु०नगर के आस पास के क्षेत्रो से चोरी किये हुए १० अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी सादा व टच स्क्रीन व एक अदद टैबलेट ऐसर कम्पनी व एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभि० ने पूछताछ पर बताया कि में अपनी आजीविका चलाने के लिये आस पास से मोबाईल आदि चोरी कर लेता हूँ

जिन्हें में चलते फिरते राहगीरो को सस्ते दाम पर बेच कर अपनी जरूरतें पूरी करता हूँ। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दिलनवाज उर्फ दिल्लू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी शियाओ के कब्रिस्तान के पास मौ० किदवईनगर थाना कोनगर, मुधनगर। जिनके कब्जे से एक अदद टैबलेट ऐसर कम्पनी, मोबाईल रियलमी टच स्क्रीन-०१, मोबाईल रियलमी सी-१२ टच स्क्रीन – ०१, मोबाईल वीवो टच स्क्रीन-०१, मोबाईल एचटीसी टच स्क्रीन – ०१, मोबाईल नोकिया टच स्क्रीन-०१, मोबाईल एप्पल टच स्क्रीन – ०१

मोबाईल सैमसंग ड्योस टच स्क्रीन – ०१, मोबाईल सैमसंग की पैड -०१ १०. मोबाईल सैमसंग डियोस की पैड -०१, मोबाईल सैमसंग डियोस की पैड -०१, मोबाईल सैमसंग डियोस की पैड -०१, मोबाईल एमयू फोन की पैड -०१ १४. एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरी० आनन्द देव मिश्र, उ०नि० जयवीर सिंह, का० मौ० इश्फाक, का० विवेक कुमार, का० सचिन कुमार, अनिल कुमार, का० राजवीर सिंह, का जितेन्द्र शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + one =