Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसडी कन्या इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में छात्राओं को आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन आदि से भरपूर (मोरिंगा) सहजन के लाभ के बारे में बताया गया।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में छात्राओं को आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन आदि से भरपूर (मोरिंगा) सहजन के लाभ के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने छात्राओं को सहजन को अपने भोजन में शामिल करने के लिए कहा और इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया।

आयरन टेबलेट’ के साथ भोजन में आयरन युक्त खाद्य पदार्थ को भी शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त स्वच्छता एक्शन प्लान दिवस के अंतर्गत बरला इंटर कॉलेज, बरला में स्वच्छता एक्शन प्लान दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुधीर कुमार के द्वारा विद्यालय को कैसे साफ रखेंगे, इसका कैसे प्लान बनाएंगे और उस पर कैसे अमल करेंगे, इस बारे में छात्र-छात्राओं को एक प्लान बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।

उस एक्शन प्लान के अनुसार ही विद्यालय में साफ सफाई का ध्यान रखा जाएगा। प्रधानाचार्य जी के द्वारा यह भी घोषणा किया गया की १५ सितंबर को प्रार्थना स्थल पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिन छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं उन्हें प्रार्थना स्थल पर पुरस्कृत किया जाएगा।
कक्षा १२ की छात्रा कुमारी सुहानी के द्वारा आज के विचार’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना स्थल पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर कविता वाचन’ किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =