Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गौरव अग्रवाल के घर पर छापेमारी, लाखों की अवैध दवाइयों का जखीरा बरामद

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) सहारनपुर मंडल के निर्देश पर मारे गए छापे में शहर के एक घर से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों सहित लाखों की अवैध दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। ड्रग इस्पेक्टर की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध कोर्ट मे परिवाद दर्ज कराया जा रहा है।

छापे में बरामद दवा की जानकारी करने के लिए दिल्ली सरकार को भी पत्र लिखा गया है।ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक घर से बिना लाईसेंस अवैध दवाइयां सप्लाई की जा रही हैं। पुलिस को साथ लेकर नगर के अंकित विहार गांधी कालोनी निवासी गौरव अग्रवाल के घर पर छापेमारी की गई।

छापे में गौरव अग्रवाल के घर से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों सहित फिजीशियन सैंपल आदि की लाखों की दवाइयां बरामद हुई।
ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि मांगने पर आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद बरामद भण्डारित में से ०३ एलोपैथिक दवाइयों के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए सीज कर लखनऊ लैब भेज दिये गए।

उन्होंने बताया कि बाकी बची लगभग १२ लाख रुपये की दवाइयां (फिजीशियन सैम्पल, सरकारी औषधी, एलोपैथिक औषधि आदि) सील कर दी गईं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दर्ज किया जाएगा।

ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि बरामद काफी दवाइयों पर दिल्ली सरकार की मुहर लगी है। बैच नंबर के आधार पर जानकारी करने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा गया है।

 

सम्मान समारोह आयोजित16 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल को राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा परिषद के युवा प्रभारी उ० प्र० नियुक्त किए जाने के उपरांत राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा परिषद के कैंप कार्यालय पर सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

इस दौरान नवनियुक्त युवा प्रभारी तरुण मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा परिषद द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं और अपने वरिष्ठ व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल मित्तल,जिला महामंत्री सेवा राम गर्ग,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा का भी आभार प्रकट करता हूं,जिनके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से समाज सेवा में अग्रणी रहकर कार्य कर पाता हूं

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह सैनी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला किरण सैनी,राष्ट्रीय महासचिव चौधरी कमल कुमार,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सोमनाथ चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय सह सचिव अनूप गोयल,विधि सलाहकार प्रदेश अश्वनी एडवोकेट, राष्ट्रीय मंत्री योगेश धीमान,अर्जुन सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आयुष धीमान, संदीप कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, प्रकोष्ठ चौधरी विवेक बालियान,पंडित मनीष शर्मा,शिव कुमार सिंघल,मोहित गुप्ता,शिवकुमार सिंघल,अनिल सिंघल,सौरभ मित्तल,अतुल वर्मा आदि लोगों ने मिठाई खिलाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =