Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सहारनपुर मंडल की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य बुढाना में होने वाले २ सितंबर २०२३ के ट्रैक्टर मार्च ५ सितंबर २०२३ को चरथावल में होने वाली महापंचायत व १८ सितंबर २०२३ को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में संगठन से बड़ी संख्या बल के साथ पहुंचने को लेकर विचार विमर्श रहा

आपको बता दें कि बुढाना में लगभग १०० दिन से पहचान बजाज शुगर मिल पर बकाया भुगतान को लेकर संगठन में किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उसी को लेकर आदरणीय चौधरी राकेश टिकट जी के नेतृत्व में २ सितंबर २०२३ को यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पहुंचने की उम्मीद है

उसे क्रम में उत्तर प्रदेश में बाढ़ द्वारा किसानों के नुकसान और किसानों के विभिन्न अन्य समस्याओं को लेकर लखनऊ में १८ सितंबर २०२३ को महापंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन द्वारा किया जा रहा है उसमें भी जिले से हजारों की संख्या में किस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे और १७ सितंबर २०२३ को नौचंदी ट्रेन द्वारा लखनऊ के लिए कूच करेंगे

इसके अलावा संगत में अनुशासन और एकता को लेकर बहुत से विचार विमर्श किए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमपाल मलिक राष्ट्रीय महासचिव मेनपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहीर फारूखी प्रदेश महासचिव धीरज लाठियांन प्रदेश महासचिव श्याम पाल अध्यक्ष प्रदेश सचिव मंडल अध्यक्ष सहारनपुर चौधरी नवीन राठी मंडल महासचिव शाहिद आलम योगेश बालियान संजीव खोखर शाहिद बालियांन ऋषि पाल फौजी अंकित राठी चंद्रवीर सिंह धीर सिंह गुर्जर संजीव भारद्वाज मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा महिला विंग से सोनिया सैनी गुरमेल बाजवा आदि के साथ-साथे जिला मुजफ्फरनगर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष नगर अध्यक्ष व पदाधिकारी
मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 8 =