Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप का रोड शो, हुआ स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर में आज भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के समर्थन में केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, आशुतोष स्वरूप बंसल सहित सैकड़ों की संख्या में बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह रोड, झांसी रानी, एसडी मार्केट, कचहरी रोड, आलू मंडी, पान मंडी, गोल मार्केट में प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के लिए जनता से वोट मांगी।

बीजेपी नेता व प्रत्याशी का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और भरपूर समर्थन से भारी मतों से वोट देने का वायदा किया। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिला है और अब की दफा नगर पालिका की सीट पर भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ही जीतेगी।

विजय शुक्ला ने कहा कि भले ही सपा नेता कुछ भी कहे लेकिन ब्राह्मण समाज पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ है और पूर्ण बहुमत से प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप को जीता कर नगर पालिका सदन में भेजेगा। बीजेपी प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है, आज मंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ रॉड शो किया है

हर जगह प्यार और आशीर्वाद मिला है, जगह-जगह मेरा स्वागत किया गया है और मैं जनता की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। वही शिव चोक पर भगवान शंकर का बीजेपी नेताओं ने आशिर्वाद लिया। यहां शहर भर में भ्रमण के दौरान मीनाक्षी श्लोक का तमाम दुकानदारों व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया है कि अबकी बार भाजपा सरकार।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + ten =