Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रोटरी क्लब द्वारा फ्री कृत्रिम हाथ लगाने के कैम्प का होगा आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब विशाल मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट ३१०० द्वारा एक बिल्कुल फ्री कृत्रिम हाथ लगाने का कैम्प लगाया जा रहा है। यह कैम्प एसडी इंटर कालेज निकट रोडवेज में लगाया जायेगा। इसमे ढाई सौ से अधिक लोगों की सेवा की जायेगी।
इस कैम्प में ये कत्रिम हाथ बिल्कुल फ्री लगाए जाएंगे ।

ग्रीन एप्पल में हुई प्रेस वार्ता में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आनन्द बंसल ने बताया कि हमारा रोटरी विशाल क्लब मुजफ्फरनगर के एस० डी० इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड पर आगामी दिनांक २६ दिसंबर २०२१ को लगा रहा है । यह कैम्प रोटरी क्लब जामनगर के सौजन्य सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और रोटरी इंटरनेशनल की मैचिंग ग्रान्ट के तहत यह प्रोजेक्ट आयोजित किया जा रहा है।

में किसी भी पीड़ित किसी भी उम्र के व्यकित या महिला को अमेरिका में बने एल० एन० ४ कत्रिम हाथ बिल्कुल फ्री लगाए जाएंगे । कैम्प चेयरमैन रो० अनिल तायल, रो० मनोज गर्ग, रो० राधेश्याम गर्ग व रो० अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कत्रिम हाथ अमेरिका का बना हुआ है, वजन में बहुत ही हल्का है, बहुत जयदा समय तक चलने वाला है, इस हाथ के लग जाने से वह व्यक्ति मोटर साईकल चलाना, कार चलाने, अपने दैनिक कार्य आदि बहुत ही आसानी से कर सकता है।

८० देशों में अब तक कुल कत्रिम ७० हजार हाथ लगाए जा चुके है, जोकि सफल कार्य कर रहे है। इस पुनीत जन सेवा कार्य मे जामनगर रोटरी क्लब भी हमारा सहयोग कर रहा है । कैम्प सविव व कोषाध्यक्ष रो० अजय गुप्ता व रो० मनोज जैन ने बताया कि पश्चमी उत्तर प्रदेश में इस तरह का कत्रिम हाथ लगाने का यह हमारा पहला कैम्प है।

इस कैम्प में हाथ लगवाने के लिये पीड़ित व्यक्ति १० दिसंबर २०२१ तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें जिससे कत्रिम हाथों की उचित व्यवस्था समय रहते कराई जा सके । इस प्रेस वार्ता में रो० नवीन जैन, रो० पवन कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + sixteen =