Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: देश की आजादी पर हुए शहीदो को किया नमन, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल से निकाली गई प्रभातफेरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा दी गई कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय की छात्राओं, प्रधानाचार्या तथा अध्यापिकाओं के द्वारा कालेज की सेकड़ो छात्राओ के साथ कालेज से विभिन्न मार्गों को होते हुए नगर के मुख्य चोक झासी रानी तक प्रभात फेरी निकाली गयी।

रानी झांसी पार्क में देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले वीर क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, झांसी की रानी आदि की पोशाक में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए आजाद देश के नारे लगाकर क्षेत्र को देश प्रेम के प्रति संदेश दिया ।

इस अवसर पर देश के लिए कुर्बान होने वाले वीर शहीदों की फांसी के दृश्य की झांकी विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित क्रांतिकारियों के जीवन से संबंधित नाट्य प्रस्तुति दी गई।

आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े हर्षोउल्लास से मनाते हुए एस डी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी गोयल ने देश के प्रति अपनी निष्ठा से हर हर घर तिरंगा लगे का आवाहन किया।

लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल से गाँधी कॉलोनी व पचेंडा रोड़ तक प्रभातफेरी निकाली गई। इस रैली के द्वारा लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए गए और उन्हें तिरंगा लगाने के लिए भी जागरूक किया गया ।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिरंगा झंडा लेकर नगर वासियों को आजादी महोत्सव का संदेश दिया ।

छात्रों द्वारा बोले जाने वाले नारों में आजादी का महत्व व उनका उत्साह साफ – साफ दिखाई दे रहा था । छात्रों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी इस प्रभात फेरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज व प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान समाज में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है हम सभी को इस कड़ी का हिस्सा बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =